Dhurandhar में किसने निभाया Uzair Baloch का किरदार, कौन है ये खूंखार गैंगस्टर, जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल?

Who is Uzair Baloch: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हो गई है. फिल्म का लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर इसकी चर्चा हो रही है.

Uzair Baloch

Uzair Baloch. image credit- social media

Who is Uzair Baloch: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ आज 5 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. इस बीच अब फिल्म से उजैर बलूच का किरदार चर्चा में आ गया है. इंटरनेट पर बातें हो रही हैं कि आखिर उजैर बलूच कौन हैं और इनके किरदार को फिल्म में किसने निभाया है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं उजैर बलूच?

उजैर बलूच की बात करें तो रहमान डकैत और उजैर बलूच पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड के कुख्यात नाम हैं. फिल्म ‘धुरंधर’ में इन दोनों के बारे में दिखाया गया है. साल 1970 में 11 जनवरी को कराची के ल्यारी इलाके में उजैर बलूच का जन्म हुआ था. उजैर एक ट्रांसपोर्टर फैज मोहम्मद का बेटा था. इसके अलावा उजैर ने शुरू में एक आजाद उम्मीदवार के तौर पर राजनीति में कदम रखा था.

विज्ञापन

पिता की बेरहमी से हत्या

साल 2003 में उजैर की लाइफ पूरी तरह से बदल गई थी क्योंकि उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इसके बाद उजैर ने कसम काई कि वो अपने पिता की हत्या का बदला लेगा, जिसके बाद वो अपने चचेरे भाई रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो गया. इतना ही बल्कि जल्द ही वो कराची के अंडरवर्ल्ड का सबसे खूंखार चेहरा भी बन गया था.

सिर से फुटबॉल खेलता था

इसके अलावा अगर उजैर की बात करें तो उनसे जुड़े किस्से रोंगटे खड़े करने वाले हैं. उजैर अपने विरोधियों को पुलिस की गाड़ियों में किडनैप करवा लेता था और उनके कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलता था. उजैर बलोच की ये कहानी बेहद क्रूर है.

विज्ञापन

फिल्म में किसने निभाया उजैर का किरदार?

फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म में उजैर के रोल को किसी और ने नहीं बल्कि दानिश पंडोर ने निभाया है. दानिश पंडोर की बात करें तो बॉलीवुड में कदम रखने से पहले दानिश ने ‘कितनी मोहब्बत है’ के मिखाइल सिंघानिया और ‘एजेंट राघव’ में एजेंट राजबीर के किरदार से लोगों का दिल जीता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ