Bigg Boss 18: विवियन से ईशा-अविनाश ने तोड़ी दोस्ती, 90 दिन के रिश्ते पर कैसे भारी पड़ा गेम?

Vivian-Eisha-Avinash Friendship Break: बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद करीब है। इससे पहले विवियन डीसेना के ग्रुप में दरार पड़ गई। विवियन की एक चूक उनके 90 दिन के रिश्ते पर भारी पड़ गई।

bigg boss 19 vivian dsena eisha singh avinash mishra friendship break before finale

Vivian-Eisha-Avinash Friendship Break. File Photo

विज्ञापन

Vivian-Eisha-Avinash Friendship Break: बिग बॉस 18 जैसे-जैसे शो का फिनाले करीब आ रहा है, घरवालों के रिश्ते दांव पर लगने शुरू हो गए हैं। इस घर में सबसे पुराना रिश्ता विवियन डीसेना, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का था। खुद बिग बॉस भी इनकी दोस्ती की चर्चा कई बार घर में कर चुके हैं लेकिन फिनाले के करीब आकर इस दोस्ती को नजर लग गई। टिकट टू फिनाले का एक टास्क विवियन, ईशा और अविनाश की 90 दिन की दोस्ती पर भारी पड़ गया। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि शो का लेटेस्ट एपिसोड चीख-चीखकर गवाही दे रहा है।

टिकट टू फिनाले बना वजह

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि टिकट टू फिनाले टास्क में चुम दरांग और विवियन डीसेना के बीच काफी खींचातानी हुई। विवियन कोशिश करते रहे कि चुम इस टास्क को क्विट कर दें लेकिन चुम लगातार गेम में बनी रहीं। नतीजा यह हुआ कि जब विवियन ने चुक की सिल्वर ईंट को गिराने के लिए स्ट्रेचर खींचा तब चुम को चोट लग गई।

Advertisment

विवियन की एक चूक दोस्ती पर पड़ी भारी

जब अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने चुम दरांग पर वीमेन कार्ड प्ले करने का आरोप लगाया तब करणवीर मेहरा दोनों से भिड़ गए। टास्क के आखिरी में विवियन डीसेना विनर बने। गेम में ट्विस्ट तब आया जब विवियन को अपनी गलती पर पछतावा हुआ और उन्होंने टिकट टू फिनाले एक्सेप्ट करने से मना कर दिया। विवियन को पछतावा था कि उनकी वजह से चुम को चोट लगी है।

विज्ञापन

विवियन के एक फैसले ने उन्हें उनके दोस्तों से दूर कर दिया। एपिसोड में देखने को मिला कि जब विवियन बिग बॉस से कहते हैं कि उन्हें टिकट टू फिनाले नहीं चाहिए उस वक्त ईशा और अविनाश ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की। जब विवियन ने चुम दरांग से सॉरी बोला तब ईशा ने फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया।

विवियन से टूटी ईशा-अविनाश की दोस्ती

दरअसल, ईशा का कहना था कि उन्होंने अपने दोस्त विवियन को जिताने के लिए टास्क में काफी मेहनत की थी। लेकिन विवियन ने उनकी कोशिश पर पानी फेर दिया। दूसरी तरफ अविनाश भी विवियन पर भड़क गए। उनका कहना था कि विवियन की कोई गलती नहीं थी लेकिन करणवीर मेहरा के ग्रुप की बातों में आकर विवियन ने जीता हुआ मौका गंवा दिया। इस वजह से विवियन, ईशा और अविनाश के रिश्ते में दरार आ गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ