Bigg Boss 19 का घर समंदर में हुआ तब्दील, नॉमिनेशन में एक-दूसरे की कश्ती डूबाते नजर आए कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलने वाला है. टास्क के लिए बिग बॉस के घर को समंदर में तब्दील कर दिया गया है. चलिए जानते हैं टास्क में क्या कुछ देखने को मिलेगा?

bigg boss 19 nominations, bigg boss 19

'बिग बॉस 19' का घर नॉमिनेशन के लिए समुद्र में बदला

Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा. टास्क के लिए बिग बॉस का घर समंदर में तब्दील कर दिया गया है. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें समंदर में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे की कश्ती डूबाते नजर आने वाले हैं. इस दौरान अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच लड़ाई भी देखने को मिली. चलिए आपको भी बताते हैं नॉमिनेशन टास्क में क्या कुछ होने वाला है?

विज्ञापन

समुद्र में बदला गार्डन एरिया

बिग बॉस के मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है उसमें घर के गार्डन एरिया को समुद्र में बदल दिया गया है. वहीं इस समंदर में हर कंटेस्टेंट्स के नाम की एक कश्ती भी रखी है. इसके साथ ही घरवालों को जिस भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना है उन्हें उस सदस्य की कश्ती पर मिसाइल लगानी है जिसे वो नॉमिनेट करना चाहते हैं. जिस कंटेस्टेंट की कश्ती में 3 मिसाइल लग जाएंगी उस कंटेस्टेंट की कश्ती डूब जाएगी और वो सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा.

विज्ञापन

अशनूर और फरहाना के बीच छिड़ी जंग

टास्क के दौरान अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच काफी तगड़ी बहसबाजी देखने को मिली. अशनूर ने फरहाना को कहा कि तुम इनसिक्योर हो तो इस पर फरहाना भड़क गई और उन्होंने कहा कि तुम अपने आप को देखो तुम से मैं इनसिक्योर कभी नहीं हो सकती. प्रोमो में फरहाना और अशनूर के साथ-साथ अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के बीच भी बहसबाजी देखने को मिली. अभिषेक ने नीलम को रट्टू बोलते नजर आए.

विज्ञापन

कौन-कौन नॉमिनेट?

नॉमिनेशन टास्क का ये एपिसोड आज यानी 30 सितंबर को देखने को मिलेगा. वहीं इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम भी सामने आ गए हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ