Bigg Boss 19 के घर से कटा इस कंटेस्टेंट्स का पत्ता, लाखों फैन फॉलोइंग के बाद भी नहीं मिले वोट्स!

Bigg Boss 19 से इस बार एक और एविक्शन देखने को मिला. नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक के बाद एक और कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गया है. चलिए जानते हैं कौन-सा सदस्य अब घर में नहीं देखने को मिलेगा?

bigg boss 19 eviction, awez darbar, bigg boss 19

'बिग बॉस 19' में तीसरे कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. अभिषेक बजाज के बाद अब फरहाना भट्ट घर की नई कैप्टन बन गई हैं. वहीं वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई है. अब वीकेंड का वार में शॉकिंग नॉमिनेशन देखने को मिला. नगमा और नतालिया के बाद एक और कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट गया है. नॉमिनेटेड सदस्यों में से एक ऐसा कंटेस्टेंट घर से बेघर हुआ है जिसकी बाहर लाखों में फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन इसके बाद भी वोट्स कम मिले. चलिए जानते हैं किस सदस्य को अब ऑडियंस घर में नहीं देख सकेंगी?

कौन हुआ एविक्ट?

बिग बॉस तक के अनुसार इस हफ्ते नॉमिनेट हुए अवेज दरबार घर से बेघर हो गए हैं. इस हफ्ते अवेज के साथ-साथ प्रणित मोरे, नीलम गिरी, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी और गौरव खन्ना घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे. इन 6 सदस्यों में से जिसे सबसे कम वोट्स मिले वो कोई और नहीं बल्कि अवेज दरबार ही हैं. अवेज को अब उनके फैंस घर में गेम खेलते नहीं देख सकेंगे. घर में अवेज अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ आए थे, जहां नगमा पहले ही एविक्ट हो गई हैं अब अवेज का पत्ता कट चुका है.

विज्ञापन

30 मिलियन हैं फॉलोअर्स

अवेज दरबार का शुरुआत से ही गेम काफी कमजोर लग रहा था. वो कभी भी किसी मुद्दे में बोलते नजर नहीं आए. वीकेंड का वार में कई बार सलमान खान ने भी अवेज को एक्टिव होने के लिए कहा था. हैरानी की बात ये है कि इंस्टाग्राम पर अवेज के 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इसके बावजूद भी वो घर से बेघर हो गए हैं. अवेज के एविक्शन के बाद अब घरवाले भी अपने गेम में और ज्यादा एक्टिव नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

गौहर खान ने दी थी सलाह

बता दें इस वीकेंड का वार में अवेज दरबार की भाभी और बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने सलमान खान के सामने अवेज को वेक अप कॉल भी दिया. इसके साथ ही गौहर ने अमाल मलिक और बसरी अली की भी जमकर क्लास लगाई थी. लेकिन गौहर की सलाह अब अवेज को काम नहीं आने वाली हैं क्योंकि उनके गेम अब खत्म हो गया है. अभिषेक बजाज के ग्रुप से अवेज के जाने के बाद अब कंटेस्टेंट्स भी कम हो गए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि अवेज के जाने के बाद घरवाले कितने अलर्ट होते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ