Bigg Boss 19 में इस हफ्ते इन 8 सदस्यों पर गिरी गाज, घर से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

Bigg Boss 19 Nominations: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें स्ट्रॉन्ग से लेकर वीक सदस्य शामिल हैं. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Bigg boss 19 nominations, bigg boss 19, salman khan

बिग बॉस 19 में 8 कंटेस्टेंट्स के ऊपर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में छाया हुआ है. वीकेंड का वार में अवेज दरबार घर से बेघर हो गए हैं. अवेज के जाने से घर का माहौल भी गमगी हो गया. अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा काफी दुखी नजर आए. वहीं इस हफ्ते के नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम भी सामने आ गए हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेटेड हैं. अपकमिंग वीकेंड का वार में इन 8 सदस्यों में से किसी एक का सफर भी खत्म हो जाएगा. चलिए जानते हैं इस हफ्ते बेघर होने के लिए कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं?

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के अनुसार जो सदस्य नॉमिनेट हुए हैं उनमें अमाल मलिक, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी शामिल हैं. इस बार के नॉमिनेशन में स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स और वीक प्लेयर्स दोनों के नाम हैं. अपकमिंग वीकेंड का वार में इन 8 सदस्यों में से किसी एक सदस्य का सफर खत्म होता नजर आएगा.

गौहर खान ने दिया रियलिटी चेक

बीते दिन हुए वीकेंड का वार में बहुत कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिला. जहां एक तरफ सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं दूसरी ओर ‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान ने भी सलमान खान के साथ मिलकर घरवालों को रियलिटी चेक दिया. गौहर ने अमाल मलिक और बसीर अली को खूब खरी-खोटी सुनाई और उन्हें बताया कि वो घर के बाहर नेगेटिव दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर गौहर के काफी चर्चे भी हो रहे हैं.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कास्ट की मस्ती

वहीं गौहर और सलमान खान की फटकार के बाद घर में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कास्ट ने घरवालों को एंटरटेन किया. वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, मनीष पोल और रोहित सर्राफ ने घरवालों के साथ फनी गेम्स भी खेले. वहीं इनके साथ-साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान भी नजर आए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ