Bigg Boss 19 Contestants Full List: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट फाइनल, देखें किस-किस का नाम

Bigg Boss 19 Contestants Full List: बिग बॉस 19 के प्रीमियर की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार शो में आने वाले कंटेस्टेंट की ऑलमोस्ट फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। प्रीमियर के लिए डांस आइटम आज शूट किए जाएंगे, जबकि सलमान खान के प्रीमियर शो की शूटिंग कल होगी। बिग बॉस 19 की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर होगी।

Bigg Boss 19 confermed contestent

Bigg Boss 19 Contestants Full List: बिग बॉस 19 के प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। आखिरी वक्त पर टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली ने डिवोर्स प्रोसेस में व्यस्तता के कारण नाम वापस लिया है। फाइनल लिस्ट में शामिल गौरव खन्ना के अलावा पायल गेमिंग, अवेज दरबार, शाहबाज बादेशां और तान्या मित्तल सलमान के शो का हिस्सा होगा। सलमान खान के शो का थीम इस बार राजनीति है। बिग बॉस 19 के प्रीमियर से जुड़े अपडेट़्स भी सामने आए हैं। डांसर्स के प्रोमो आज शूट होंगे। वहीं, सलमान खान की शूटिंग कल होगी। शो के प्रीमियर की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

45 सेलेब्स को किया अप्रोच, 10 फाइनल

बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने करीब 45 सेलेब्स को अप्रोच किया था, जिसमें अभी 10 फाइनल हुए हैं। प्रीमियर के दौरान 17 कंटेस्टेंट की एंट्री होगी। वहीं, तीन से चार अन्य प्रतियोगी वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शो में प्रवेश करेंगे। सूत्रों के अनुसार फाइनल कंटेस्टेंट में अनुपमा फेम गौरव खन्ना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पायल गेमिंग, स्प्लिट्सविला और रोडीज़ के प्रतियोगी बसीर अली और सिवेट तोमर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवेज़ दरबार और उनकी दोस्त नगमा मिराजकर और अभिनेत्री अशनूर कौर शामिल हैं। अन्य कन्फर्म नामों में निर्देशक और लेखक ज़ीशान क़ादरी, कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल, अभिनेत्री नेहल चुडासमा और संगीतकार अमाल मलिक शामिल हैं।

विज्ञापन

दर्शकों की वोटिंग पर निर्भर हैं ये कंटेस्टेंट

शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बादशाह और कंटेंट क्रिएटर मृदुल तिवारी भी इस दौड़ में हैं, लेकिन उनकी भागीदारी दर्शकों की वोटिंग पर निर्भर करेगी। किरक खाला को भी कुछ दिन पहले मुंबई में देखा गया था । अपूर्वा मुखीजा ने पहले स्क्रीन पर शो में भाग लेने के बारे में पूछे जाने पर कहा था, “कभी ना मत कहना।” मेकर्स अभी भी उन अन्य उम्मीदवारों से मिल रहे हैं जो शो में शामिल हो सकते हैं। पूजा गौर को शो के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स ने हंसिका मोटवानी और कॉमेडियन अली असगर से संपर्क किया गया है। पिछले हफ्ते, मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शैलेश लोढ़ा से संपर्क किया था।

विज्ञापन

जनवरी 2026 तक चलेगा सलमान का शो

बिग बॉस 19 का सीजन इतिहास में सबसे लंबे चलेगा। हर बार की तरह बिग बॉस 19 का फिनाले जनवरी 2026 में होगा। शो को सलमान खान तीन महीने तक होस्ट करेंगे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि करण जौहर, अनिल कपूर और फराह खान भी शो को होस्ट कर सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। अभी तक बस कयासों के आधार पर सभी अंदाजा लगा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ