Karanveer और Sidharth Shukla में दिखा अद्भुत संयोग, Bigg Boss 18 जीतने के बाद हुई तुलना

Bigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अद्भुत संयोग देखने को मिला।

Bigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra

Bigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra

Bigg Boss 18 Winner Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 की चमचमाती हुई ट्रॉफी करणवीर मेहरा के नाम हो गई है। उन्होंने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए शो को जीत लिया है। इस पूरे सीजन के दौरान करणवीर मेहरा की बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी काफी तुलना की गई है। उन्हें इस सीजन का सिद्धार्थ शुक्ला तक कहा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं करणवीर और सिद्धार्थ के बीच एक अद्भुत संयोग देखने को मिला? अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं।

करणवीर-सिद्धार्थ में अद्भुत संयोग

सबसे पहले तो करणवीर मेहरा को जीत के बाद जो ट्रॉफी मिली है, वो सिद्धार्थ शुक्ला की ट्रॉफी के साथ काफी हद तक मेल खाती है। दोनों की ट्रॉफी में बहुत हल्का ही चेंज नजर आता है, वरना दोनों की ट्रॉफी एक जैसी ही हैं। लेकिन इसके अलावा भी दोनों में एक अद्भुत संयोग देखने को मिला।

बिग बॉस के रनर अप से जुड़ा है मामला

दरअसल खतरों के खिलाड़ी 7 में सिद्धार्थ शुक्ला ने शो का टाइटल जीतकर विवियन डीसेना को मात दी थी और बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी जीतकर आसिम रियाज को हरा दिया। वहीं करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी 14 जीतकर आसिम रियाज को हरा दिया और बिग बॉस 18 का टाइटल जीतकर विवियन डीसेना को हरा दिया। यानी दोनों ने एक दूसरे के शो के कॉम्पिटिटर्स को हरा दिया।

सिद्धार्थ से तुलना पर क्या बोले करणवीर

शो जीतने के बाद जब करणवीर को सिद्धार्थ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब मैं मुंबई आया था तो सिद्धार्थ से थोड़ी बहुत बात होती थी और ऐसे ही एक दिन मैंने उन्हें बोला था कि उनकी बाइक काफी अच्छी थी, तब सिद्धार्थ ने मुझे पूरे एक दिन के लिए अपनी बाइक दे दी थी। वो बहुत दिल के अच्छे इंसान थे और अगर मेरी तुलना उनसे हो रही है तो मैं बहुत खुशनसीब हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ