Vivian Dsena की पहली बार बीवी संग आधी रात की वीडियो वायरल, यूजर बोले 18 दिन सब्र कर लेते

Vivian Dsena intimate video viral: बिग बॉस 18 के घर से विवियन डीसेना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पत्नी नूरन अली के साथ इंटीमेट होते नजर आ रहे हैं।

Vivian Dsena intimate video viral

Vivian Dsena intimate video viral

Vivian Dsena intimate video viral: बिग बॉस 18 के घर से विवियन डीसेना का एक पर्सनल वीडियो लीक हो गया है जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। दरअसल इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है जिसमें सभी घरवालों के घरवाले आए हैं। विवियन की पत्नी नूरन अली भी अपने पति से मिलने के लिए आई हैं। दोनों के बीच के प्यार को देख घरवालों के साथ ऑडियंस की भी आंखें भर आई हैं। इसी बीच विवियन और नूरन का आधी रात वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बेहद करीब नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए आप भी देख लीजिए सनसनी फैलाने वाला वीडियो…

विज्ञापन

नूरन को देख इमोशनल हुए विवियन

बिग बॉस के घर में फैमिली वीक मनाया जा रहा है जिसमें विवियन डीसेना की पत्नी नूरन भी आई हैं। उन्हें देखते ही विवियन इतने इमोशनल हो गए कि वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और वाइफ के गले लग रोने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो आया है जिसमें नूरन बेटी के संग नजर आ रही हैं। इसमें विवियन इतने ज्यादा इमोशनल हो गए कि वो बेटी को गोद में ले रोने लगे। आपने देखा ही होगा जब बिग बॉस ने फैमिली के घर में आने की बात कही थी तो भी विवियन रो पड़े थे, जिसपर बाकी घरवाले उन्हें चुप करवाने के लिए आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विवियन का विडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर विवियन डीसेना और उनकी पत्नी नूरन अली का एक वीडियो जमकर वायरल हो गया है। इस वीडियो में विवियन घर के अंदर आधी रात को अपनी पत्नी के साथ कोजी होते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को बाहों में भरते नजर आ रहे हैं। फिर नूरन ने उठकर विवियन को अपनी बाहों में लिया। नूरन और विवियन एक ही बिस्तर में काफी करीब नजर आए।

विज्ञापन

लोगों ने किए कमेंट

जैसे ही विवियन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उनके इस इंटीमेट वीडियो पर कमेंट करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा- विवियन भाई 18 दिन बाद घर ही जाना है थोड़ा सब्र कर लेते। दूसरे ने लिखा- बीवी है उसकी, इसमें क्या समीकरण…वो एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और साथ सो रहे हैं। तीसरे ने लिखा- कम के कम करणवीर और चुम की तरह चीप तो नहीं है बिना शादी के क्या-क्या करते हैं। चौथे ने लिखा- अरे उसकी बीवी ही तो है। इसी तरह के और भी कई कमेंट आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ