कैंसर से लड़ रहीं Hina Khan के नए पोस्ट से फैंस हुए इमोशनल, बोलीं 'जीवित रहने के लिए

Hina Khan: हिना खान के लिए साल 2024 बहुत ही मुश्किलों वाला रहा, इसी साल में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने घेरा। अब एक्ट्रेस के नए पोस्ट ने एक बार फिर से फैंस को इमोशनल कर दिया।

Hina Khan

Hina Khan

Hina Khan: हिना खान (Hina Khan) टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं जो साल 2024 में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही हैं। यही वजह है कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज में वो 5वें स्थान पर रहीं। इसके पीछे की वजह ये है कि उनका ब्रेस्ट कैंसर जिसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया था। तब से ही सभी को एक्ट्रेस की चिंता होने लगी थी। वहीं हिना इंस्टाग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने नए साल का अलग अंदाज में वेलकम किया और खास कैप्शन भी लिखा।

विज्ञापन

हिना खान के लिए कैसा रहा साल 2024

हिना खान टीवी इंडस्ट्री का वो नाम है जो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अक्षरा सिंह बन घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। एक्ट्रेस के लिए साल 2024 कुछ अच्छा नहीं रहा।

विज्ञापन

Hina Khan

दरअसल उन्हें ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने घेर लिया। हालांकि उनका इलाज चल रहा है और अब वो पहले से ठीक भी हैं। उन्हें साल 2024 में गूगल पर सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी जगह मिली, जिसके लिए वो खास खुश नहीं नजर आईं। उनका कहना था कि वो बीमारी की वजह से नहीं बल्कि काम की वजह से पहचान पाना चाहती हैं।

विज्ञापन

अबू धाबी में मनाया क्रिसमस

हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का हिम्मत से सामना किया और अब वो पहले से ठीक भी हैं। दिसंबर में वो अबू धाबी में वेकेशन के लिए गईं और वहां पर ही उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की अपनी सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिन्हें देख उनके फैंस काफी खुश हुए। वहीं अब एक्ट्रेस ने नए साल के मौके पर इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपना दर्द बताया है।

विज्ञापन

Hina Khan

नए वीडियो को देख इमोशनल हुए फैंस

हिना खान ने इंस्टा स्टोरी पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि- इस नए साल में जब घड़ी में 12 बजेंगे तो मैं न केवल आने वाले साल को बल्कि खुद को भी ऊपर उठाऊंगी। क्योंकि इस साल ने मुझे जितना सोचा था उससे कहीं अधिक दिया है। साथ में उन्होंने  एक कैप्शन भी लिखा- यहां जीवित रहने के लिए संघर्ष करना है। इस पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर से इमोशनल कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ