Bigg Boss 18 के नए वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, डबल इविक्शन Eisha Singh होंगी बेघर

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: बिग बॉस 18 में अब किसका सफर खत्म होने वाला है वो पता चल गया है, लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में इविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट का का नाम जान लेते हैं और उसका भी जो टॉप पर है…

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरवालों ने घर में 88 दिन पूरे कर लिए हैं, हालांकि कुछ पुराने कंटेस्टेंट बाहर हुए तो कुछ नए अंदर भी आए। वहीं अब फीनाले करीब है तो सभी की जान अटकी हुई है कि कौन आगे जाने वाला है और कौन बेघर होने वाला है। इसी बीच लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड भी आ गया है जिसमें बड़ा उलटफेर हुआ है। इस ट्रेंड के अनुसार, दो लोगों पर इविक्शन की तलवार लटक गई है। आइए जान लेते हैं कि नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से कौन टॉप पर है और कौन 2 अब बेघर होने वाले हैं।

ये कंटेस्टेंट बना टॉपर

बिग बॉस का लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड आ गया है। इसके अनुसार विवियन डीसेना टॉप पर आ गए हैं। इस बात को कंगना रनौत ने भी कहा कि घर के बाहर जो दो लोग ही लीडिंग कर रहे हैं वो हैं विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा। ऐसा ही कुछ अब एक बार फिर से लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में भी साबित हो गया है।

विज्ञापन

टॉप 5 भी आए सामने

विवियन के बाद वो कंटेस्टेंट कौन हैं जो टॉप 5 में आ गए हैं। तो जान लें कि नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से विवियन नंबर 1, रजत नंबर 2, चाहत पांडेय नंबर 3, अविनाश मिश्रा नंबर 4 और श्रुतिका नंबर 5 पर आ गई हैं। हालांकि इससे पहले वाली वोटिंग लिस्ट में वो लास्ट में थी। ऐसे में एक बार फिर से लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में बड़ा बदलाव हुआ है। जी हां, ईशा सिंह लास्ट में पहुंच गई हैं और घर से बेघर होने की रडार पर हैं।

विज्ञापन

इन दो पर लटकी बेघर होने की तलवार

लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले श्रुतिका बॉटम में पहुंच गई थीं लेकिन एक बार फिर से ईशा सिंह पर ही इविक्ट होने की तलवार लटकी हुई है।  नई ट्रेंडिंग लिस्ट के अनुसार, वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कशिश कपूर और ईशा सिंह अब घर से बेघर होने वाली हैं। हालांकि असली रिजल्ट तो बिग बॉस वीकेंड का वार में ही पता चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ