Bigg Boss 18 Top 5 Popular Contestants List: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का इन दिनों जबरदस्त हाइप बना हुआ है। इसके पीछे के कुछ कारण हैं जिनमें से एक है 3 हसीनाओं की वाइल्ड कार्ड एंट्री। वहीं अब घर में एक दूसरे से आगे निकलने के लिए कंटेस्टेंट में होड़ भी लग गई है। वहीं घर में विवियन डीसेना के बारे में तो आपको पता ही है कि वो कलर्स का लाडला है। लेकिन जनता किसे अपना लाडला मान रही है वो बात ज्यादा मायने रखती है। आइए जानते हैं कि टॉप 5 की लिस्ट में किस-किस के नाम हैं और कौन है जो आखिर में पहुंच गया है। हो सकता है लास्ट वाला नाम आपको हैरान भी करें। चलिए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं उन कंटेस्टेंट के नाम।
कौन है जनता का चहेता?
जो लोग बिग बॉस देखते हैं उनकी तो बेसब्री जरूर बढ़ गई होगी ये जानने के लिए कि जनता का लाडला कौन है। हालांकि विवियन का गेम भी लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन एक ऐसा है जिसने उसे भी पीछे छोड़ दिया है। आखिर कौन है वो? अरे आप सही अंदाजा लगा रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि घर का नया टाइम गॉड रजत दलाल (Rajat Dalal) है। जी हां, लोगों की ओर से उसे काफी प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘कंगुआ’ ने की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की छुट्टी, ‘मंजुलिका’ ने चटाई ‘बाजीराव’ को धूल, जानें कमाई में कौन आगे?
लिस्ट में और किस का नाम
रजत के अलावा लिस्ट में और भी नाम हैं जिन्हें जनता पसंद कर रही है। आइए जान लेते हैं उनके भी नाम। दूसरे नंबर पर है करणवीर मेहरा, तीसरे नंबर पर है कलर्स का लाडला विवियन डीसेना का वहीं चौथे नंबर पर नाम है दिग्विजय राठी का। हालांकि वो नॉमिनेशन से भी सेफ हो गया है।
आखिरी नाम करेगा हैरान
अब उस आखिरी नाम के बारे में जान लेते हैं जो आपको हैरान कर सकता है। वो है कशिश कपूर का जो वाइल्ड कार्ड एंट्री है। ऐसा लग रहा है कि घर में उनके ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्हें न तो जनता की ओर से प्यार मिल रहा है और न ही घरवाले ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में तो यही लग रहा है कि इस बार उन्हीं का पत्ता न साफ हो जाए क्योंकि वो नॉमिनेशन की लिस्ट में भी हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सस्ती मार्केट से कपड़े पहने,मिस यूनिवर्स कहलाईं, बिन शादी बनीं दो बेटियों की मां
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines