'कंगुआ' ने की 'द साबरमती रिपोर्ट' की छुट्टी, 'मंजुलिका' ने चटाई 'बाजीराव' को धूल, जानें कमाई में कौन आगे?

Box Office Collection Report: बॉबी देओल की कंगुआ से लेकर विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट और अजय देवगन की सिंघम अगेन से लेकर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 इन दिनों इन चारों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। अब जान लेते हैं की कमाई में कौन आगे चल रहा है।

Box Office Collection Report

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में इन दिनों एक नहीं बल्कि चार फिल्मों ने कब्जा किया हुआ है। एक्शन फिल्मों से लेकर कॉमेडी और हॉरर फिल्मों तक सभी तरह के कंटेंट एक साथ बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रहे हैं। ऐसे में सिने प्रेमियों को उनके मनपसंद कंटेंट देखने को मिल रहे हैं। कह सकते हैं कि नवंबर का महीना थिएटर के लिए अच्छा रहा, लेकिन कुछ मेकर्स की बल्ले-बल्ले हुई तो कुछ को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

बॉबी देओल (Bobby Deol) की ‘कंगुआ’ (Kanguva) से लेकर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) से लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) तक का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जान लेते हैं कि कमाई में कौन आगे चल रहा है और किसे नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

‘भूल भुलैया 3’ ने छोड़ा सभी को पीछे

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ ने 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में 18 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन कमाई अभी भी जारी है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस में बाकी सभी फिल्मों को मात दे रही है। मूवी का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए और अब उनके खाते में कुल 233.5 करोड़ रुपये जमा हो गए हैं।

विज्ञापन

‘कंगुआ’ का कैसा रहा हाल

बॉबी देओल इन दिनों सिनेमाघरों में विलेन बन लोगों को डराने का काम कर रहे हैं।  350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार सूर्या भी हैं। हालांकि मेकर्स को इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कहीं न कहीं वो फेल रही। अब फिल्म ने थिएटर पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इसका लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए अब टोटल कमाई 56.75 करोड़ हो गई है।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ की हालत पतली

विक्रांत मैसी की रियल घटना पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में राशि खन्ना और रिद्धी डोगरा भी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। बता दें कि ये फिल्म साल 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। अब फिल्म की कमाई की बात करें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, 1.10 करोड़ की कमाई की है अब कुल कलेक्शन 7.45 करोड़ रुपये हुआ है।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ नहीं निकाल पा रही बजट

1 नवंबर को रिलीज हुई अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को भी 18 दिन पूरे हो गए हैं।

हालांकि कमाई के मामले में इसका हाल कुछ खास नहीं है। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पा रही है। अब इसका लेटेस्ट कलेक्शन भी जान लेते हैं। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए और अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 231.85 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ