Bigg Boss 18 के टिकट टू फिनाले पर आया अपडेट, कैंसिल हुआ टास्क, किसी को फायदा नहीं

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अब फिनाले के बेहद करीब है। शो को जीतने के लिए हर कोई पूरी मेहनत कर रहा है। इस वक्त शो में टिकट टू फिनाले को लेकर माहौल गरम है क्योंकि इस बार टिकट टू फिनाले टास्क रद्द हो गया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अब शो अपने फिनाले के इतने करीब है, तो जाहिर है कि इसको लेकर लोगों में खूब बातें होंगी ही। हालांकि, बिग बॉस का हाई-वोल्टेज ड्रामा अभी भी कम नहीं हो रहा है और ये दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इस वक्त शो में टिकट टू फिनाले को लेकर माहौल गरम है। टिकट टू फिनाले के दावेदार की लिस्ट में विवियन डीसेना और चुम दरांग हैं। इस बीच अब टिकट टू फिनाले के लिए आज के टास्क का अपडेट भी आ गया है।

टिकट टू फिनाले पर आया अपडेट

दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट GlamWorldTalks ने अपने लेटेस्ट में आज के टिकट टू फिनाले टास्क की जानकारी दी है। GlamWorldTalks ने अपने पोस्ट में लिखा है कि टिकट टू फिनाले रद्द हो गया है और किसी भी टिकट टू फिनाले नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट के हिसाब से कहा जा रहा है कि टास्क के दौरान विवियन और चुम में झगड़ा हुआ। विवियन ने गलत तरीके से टास्क जीता और इसलिए उसने TTF छोड़ दिया। बिग बॉस ने पूछा कि क्या तुम चुम को टिकट देना चाहते हो, लेकिन चुम ने भी टिकट लेने से मना कर दिया। अब TTF फैंस के जरिए 1 कंटेस्टेंट को दिया जाएगा। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया।

Advertisment

यूजर्स ने कैसे किया रिएक्ट?

एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि अरे यार क्यों कैंसिल कर दिया। दूसरे यूजर ने कहा कि अब ये क्यों कैंसिल किया। तीसरे यूजर ने कहा कि ये तो होना ही था। चौथे यूजर ने कहा कि शिल्पा रेस में नहीं है, तो ये तो होना ही था। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि बीते दिन भी टिकट टू फिनाले को लेकर अपडेट आया था।

विज्ञापन

विवियन और चुम को मिला था टीटीएफ

इस अपडेट में शो में हुए टास्क के बारे में बताया गया और टिकट टू फिनाले (TTF) के दावेदार विवियन और चुम थे। हालांकि, आज का टास्क कैंसिल हो गया है, तो अब अगले टास्क में ही अगले दावेदारों के बारे में पता लगेगा। इसके अलावा अगर शो के फिनाले की बात करें तो बिग बॉस अब अपने 18वें सीजन के विनर के बेहद करीब है।

19 जनवरी, 2025 को होगा फिनाले

जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 को होगा। शो में मौजूद हर कंटेस्टेंट के बीच विनर की ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर है। हर कोई फिनाले में जाने के लिए जी जान लगा रहा है। हालांकि, अब फिनाले में कौन जाएगा, ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा। देखने वाली बात ये भी होगी कि शो के 18वें सीजन का विनर कौन बनता है?

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ