Bigg Boss 18 Eviction: Tajinder Singh Bagga क्यों हुए एविक्ट, जानिए 5 कारण

 Tajinder Singh Bagga Eviction: ‘बिग बॉस 18’ से अब तजिंदर सिंह बग्गा का एविक्शन हो गया है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जिनके चलते उनका एविक्शन हो गया है।

Tajinder Singh Bagga Evicted

Tajinder Singh Bagga Evicted

विज्ञापन

 Tajinder Singh Bagga Eviction: ‘बिग बॉस 18’ अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। जहां सभी घरवाले ट्रॉफी जीतने की रेस में लगे हुए हैं, वहीं ऑडियंस को भरपूर एंटरटेनमेंट मिल रहा है। इस बीच एक और कंटेस्टेंट का सफर बिग बॉस के घर से खत्म हो गया है। पिछले दो हफ्तों से घर में नो एलिमिनेशन था, लेकिन इस हफ्ते एलिमिनेशन हुआ है। जिस घरवाले का सफर अब इस शो से खत्म हो गया है, वो तजिंदर पाल सिंह बग्गा हैं। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जिसके चलते बग्गा जी का घर से एविक्शन हो गया।

Advertisment

घर में कोई योगदान नहीं

शुरुआती दिनों में बग्गा जी गेम में अपना इन्वॉल्वमेंट दिखा रहे थे लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, तजिंदर सिंह बग्गा का गेम के लिए इंटरस्ट भी खत्म होता चला गया। उनका घर में कोई ज्यादा योगदान देखने को नहीं मिला।

बग्गा जी का कोई दोस्त नहीं

घर में अगर बग्गा जी के कनेक्शन की बात करें तो सिर्फ श्रुतिका अर्जुन को छोड़ दें तो उनका कोई खास दोस्त नहीं बन पाया। इसलिए ना तो बग्गा जी के रहने से घर में किसी को कोई खास फर्क पड़ा और ना ही अब उनके जाने से।

विज्ञापन

तजिंदर बग्गा ने नहीं खेला गेम

घर में तजिंदर सिंह बग्गा की गम ही नजर नहीं आई। उन्होंने घर में कुछ खास नहीं किया। ना तो उन्होंने घर में होने वाले टास्क में कोई रुचि दिखाई और ना ही उन्होंने टाइम गॉड’ बनने में कोई दिलचस्पी दिखाई।

बग्गा जी ने सिर्फ करणवीर को किया टारगेट

घर में तजिंदर सिंह बग्गा ने किसी को अपना दुश्मन नहीं बनाया, उन्होंने सिर्फ करणवीर मेहरा को टारगेट किया। वो करणवीर मेहरा के खिलाफ हो गए थे। उनकी बातों में, स्टैंड में सिर्फ करणवीर का विरोध ही नजर आ रहा था, जो ऑडियंस को कुछ खास पसंद नहीं आया।

विज्ञापन

घर से बेघर होने चाहते थे बग्गा जी

सबसे कम वोट्स मिलने के पीछे एक और कारण ये है कि वो खुद ही बेघर होना चाहते थे। बस यही वजह है कि उन्हें ना तो जनता ने कुछ खास पसंद किया और ना ही उन्हें घरवालों की तरफ से कोई खास सपोर्ट था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ