Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। एक दिन पहले तक ये पता था कि दिग्विजय राठी घर से बेघर हो गए हैं। वहीं अब एक और शॉकिंग एलिमिनेशन की खबर आ रही है। वो भी सिंगल नहीं बल्कि डबल इविक्शन की। रातों रात इतनी बड़ा उलटफेर हुआ है कि सभी हैरान हो गए हैं। आप सोच रहे होंगे कि वो दो कौन हैं जो इविक्ट हुए हैं। आइए जान लेते हैं नाम
इडिन रोज
पहला नाम इडिन रोज है, वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली इडिन का सफर घर से खत्म हो गया है। उनकी बोल्डनेस और ग्लैमर लुक भी उन्हें नहीं बचा पाए। दरअसल इडिन रोज को घर में सबसे कम वोट मिलने की वजह से बेघर किया गया है। उन्हें जनता जनार्दन की ओर से सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि रैंकिंग लिस्ट में भी इडिन को सबसे नीचे ही रखा गया था। इडिन और यामिनी ने तो श्रुतिका को उसी समय बोल दिया था कि उन्हें पता था कि उनके साथ ऐसे होने वाला है।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan की पोस्ट, I Am Married..देख चौंके फैंस
यामिनी मल्होत्रा
वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली यामिनी मल्होत्रा को भी घर से बेघर कर दिया गया है। यामिनी को भी जनता की ओर से सबसे कम वोट मिले हैं। उन्हें लेकर पहले भी यही कहा जा रहा था कि वो घर से बेघर होने वाली हैं। तजिंदर बग्गा के इविक्शन के समय भी ये कहा जा रहा था कि यामिनी का पत्ता साफ होने वाला है। लेकिन वो लकी रहीं और तजिंदर बाहर हो गए। यामिनी ने श्रुतिका के रैकिंग टास्क के बाद रोते हुए कहा था कि वो इस घर से बेघर श्रुतिका की रैंकिंग की वजह से बाहर नहीं होना चाहती चाहे जनता के वोट के आधार पर उन्हें बाहर कर दिया जाए। ऐसा ही हुआ भी और उन्हें पब्लिक के सबसे कम वोटों के आधार पर बाहर कर दिया गया।
श्रुतिका की रैंकिंग लिस्ट में भी यामिनी-इडिन नीचे
बिग बॉस के घर में भी श्रुतिका को एक रैंकिंग लिस्ट बनाने के लिए कहा गया। जिसमें उन्हें लोगों को काम के आधार पर चुनना था। ऐसे में उन्होंने रजत को नंबर 1 पर चुना और कहा कि वो पहले दिन से लेकर आज तक सबसे ज्यादा योगदान देखा गया है। श्रुतिका ने इस रैंकिंग में अपने करीबी को आगे रखा और वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट को पीछे ही चुना। उन्होंने ईशा सिंह को भी बॉटम में रखा वहीं इडिन रोज को और यामिनी को भी बॉटम में रखा। ऐसे में पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों में से एक घर से बाहर होगा, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि दिग्विजय के बाद एक साथ डबल इविक्शन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee का शॉकिंग एलिमिनेशन मजबूरी या जरूरी? समझें Bigg Boss का गणित
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines