Digvijay Rathee का शॉकिंग एलिमिनेशन मजबूरी या जरूरी? समझें Bigg Boss का गणित

Digvijay Rathee Shocking Eviction: बिग बॉस 18 के घर में कब रिश्ते बदल जाए किसी को नहीं पता। अब देख लीजिए ना कि श्रुतिका को सपोर्ट करने वाले दिग्विजय राठी को दोस्ती का क्या फल मिला की वो घर से बेघर हो गए। इसके पीछे बिग बॉस की कोई मजबूरी थी या इविक्शन जरूरी था ये जान लेते हैं…

Digvijay Rathee Shocking Eviction

Digvijay Rathee

विज्ञापन

Digvijay Rathee Shocking Eviction: ‘स्पिलिटविला’ (Splitsvilla) और ‘रोडिज’ (Roadies) जैसे रियलिटी शो में भाग ले चुके दिग्विजय राठी जब ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जुड़े थे। शुरुआती दिनों में भी नॉमिनेशन में उनका जब नाम आया तो फैंस से आए रिएक्शन से बिग बॉस के मेकर्स भी घबरा गए थे। शुरू से ही राठी के लिए उनके फैंस जबरदस्त वोटिंग करते आ रहे हैं। ऐसे में अब अचानक से उनका इविक्शन न सिर्फ राठी के लिए शॉकिंग है बल्कि फैंस को भी इससे तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर राठी के बाहर होने की खबर के आने के बाद से ही बवाल मच गया है।

दिग्विजय का ही इविक्शन क्यों

दिग्विजय राठी के घर से बेघर होने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वहीं अब सवाल ये उठता है कि आखिर उनसे भी कमजोर कंटेस्टेंट घर के अंदर हैं जैसे इडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और कशिश कपूर। फिर ऐसा क्या हुआ कि इविक्शन की गाज दिग्विजय राठी के सिर पर ही गिरी। क्या ये बिग बॉस की कोई मजबूरी थी या इविक्शन जरूरी था। हालांकि इस एलिनिमेशन से सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि इस इविक्शन से राठी के फैंस भड़क उठे हैं।

विज्ञापन

राठी का इविक्शन बिग बॉस की मजबूरी या जरूरी

अब ये जान लेते हैं कि आखिर राठी का इविक्शन बिग बॉस की मजबूरी थी या जरूरी था। दरअसल बिग बॉस 18 में कई ऐसे फेस हैं जो कलर्स के लाडले हैं। जैसे करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और शिल्पा शिरोडकर भी कहीं न कहीं इस लिस्ट में आती हैं। राठी की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनके आगे इन सभी फेवरेट का निकलना बहुत मुश्किल था। यही वजह है कि बिग बॉस ने ऐसी चाल चली की उन्हें ही घर से बेघर कर दिया गया।

विज्ञापन

बिग की थी तगड़ी प्लानिंग

दिग्विजय राठी को इविक्ट करने का प्लान अचानक से तो नहीं बना है। ये तो बिग बॉस का एक षड़यंत्र था जिसमें राठी फंसते जा रहे थे। चाहे वीकेंड का वार हो या फिर घर में रजत दलाल के साथ समीकरण का बिगड़ना हर किसी में दिग्विजय को टारगेट किया गया। ऐसे में कहा जा सकता है कि बिग बॉस ने पहले ही मन बना लिया था कि राठी का घर से पत्ता साफ करना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ