Digvijay Rathee के बाद शॉकिंग डबल एलिमिनेशन, रातों रात दो और कंटेस्टेंट हुए बेघर

Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination: बिग बॉस 18 में रातों रात इतना बड़ा उलटफेर हुआ है कि सभी हैरान हो गए हैं। दिग्विजय राठी के बाद दो कंटेस्टेंट को अचानक से घर से बाहर हो गए हैं। वो भी जनता के वोट के आधार पर आइए जान लेते हैं नाम…

Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination

Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Shocking Double Elimination:  ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। एक दिन पहले तक ये पता था कि दिग्विजय राठी घर से बेघर हो गए हैं। वहीं अब एक और शॉकिंग एलिमिनेशन की खबर आ रही है। वो भी सिंगल नहीं बल्कि डबल इविक्शन की। रातों रात इतनी बड़ा उलटफेर हुआ है कि सभी हैरान हो गए हैं। आप सोच रहे होंगे कि वो दो कौन हैं जो इविक्ट हुए हैं। आइए जान लेते हैं नाम

इडिन रोज

पहला नाम इडिन रोज है, वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली इडिन का सफर घर से खत्म हो गया है। उनकी बोल्डनेस और ग्लैमर लुक भी उन्हें नहीं बचा पाए। दरअसल इडिन रोज को घर में सबसे कम वोट मिलने की वजह से बेघर किया गया है। उन्हें जनता जनार्दन की ओर से सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि रैंकिंग लिस्ट में भी इडिन को सबसे नीचे ही रखा गया था। इडिन और यामिनी ने तो श्रुतिका को उसी समय बोल दिया था कि उन्हें पता था कि उनके साथ ऐसे होने वाला है।

विज्ञापन

यामिनी मल्होत्रा

वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली यामिनी मल्होत्रा को भी घर से बेघर कर दिया गया है। यामिनी को भी जनता की ओर से सबसे कम वोट मिले हैं। उन्हें लेकर पहले भी यही कहा जा रहा था कि वो घर से बेघर होने वाली हैं। तजिंदर बग्गा के इविक्शन के समय भी ये कहा जा रहा था कि यामिनी का पत्ता साफ होने वाला है। लेकिन वो लकी रहीं और तजिंदर बाहर हो गए। यामिनी ने श्रुतिका के रैकिंग टास्क के बाद रोते हुए कहा था कि वो इस घर से बेघर श्रुतिका की रैंकिंग की वजह से बाहर नहीं होना चाहती चाहे जनता के वोट के आधार पर उन्हें बाहर कर दिया जाए। ऐसा ही हुआ भी और उन्हें पब्लिक के सबसे कम वोटों के आधार पर बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन

श्रुतिका की रैंकिंग लिस्ट में भी यामिनी-इडिन नीचे

बिग बॉस के घर में भी श्रुतिका को एक रैंकिंग लिस्ट बनाने के लिए कहा गया। जिसमें उन्हें लोगों को काम के आधार पर चुनना था। ऐसे में उन्होंने रजत को नंबर 1 पर चुना और कहा कि वो पहले दिन से लेकर आज तक सबसे ज्यादा योगदान देखा गया है।  श्रुतिका ने इस रैंकिंग में अपने करीबी को आगे रखा और वाइल्ड कार्ड एंट्री कंटेस्टेंट को पीछे ही चुना। उन्होंने ईशा सिंह को भी बॉटम में रखा वहीं इडिन रोज को और यामिनी को भी बॉटम  में रखा। ऐसे में पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों में से एक घर से बाहर होगा, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि दिग्विजय के बाद एक साथ डबल इविक्शन हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ