Bigg Boss 18 Winner: Karan Veer Mehra बने सीजन 18 के विनर, जीती चमचमाती हुई ट्रॉफी

Bigg Boss 18 Finale Winner: बिग बाॅस के 18वें सीजन का विनर मिल गया है। आज 19 जनवरी को शो का फिनाले धमाकेदार हुआ। करणवीर मेहरा दर्शकों का दिल और ढेर सारे वोट्स पाकर विनर की ट्रॉफी जीत ली है।

bigg-boss-18-season-winner-grand-finale-karanveer-mehra-vivian-dsena-first-runner-up

Karanveer Mehra Win Bigg Boss 18. File Photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Winner: बिग बॉस के 18वें सीजन का विनर अनाउंस हो गया है। करणवीर मेहरा ने शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के अलावा उन्हें 50 लाख की प्राइज मनी दी गई है। वहीं विवियन डीसेना शो के फर्स्ट रनर-अप बन गए हैं। रजत दलाल के एविक्शन के बाद से करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच में कांटे की टक्कर देखी जा रही थी। विनर का नाम अनाउंस करने से पहले मेकर्स ने 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन ओपन की थी। इस दौरान फैंस ने सबसे ज्यादा वोट देकर करणवीर मेहरा को शो का विनर बनाया है।

सलमान खान ने अनाउंस किया नाम

सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस 18 के विनर की अनाउंसमेंट करते हुए नजर आए। विनर अनाउंस करने से पहले सलमान ने करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का हाथ थामा। इस दौरान सभी की सांसें थमी नजर आईं। इसके बाद सलमान ने करणवीर मेहरा का हाथ उठाकर विनर अनाउंस किया। इस अनाउंसमेंट से करणवीर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं विवियन डीसेना को हार का सामना करना पड़ा जिससे लाडले के फैंस को झटका लगा है।

विज्ञापन

टॉप 3 में आकर एविक्ट हुए रजत

बता दें कि रजत दलाल का एलिमिनेशन फैंस के लिए सबसे ज्यादा शॉकिंग रहा। टॉप 3 में आकर उन्हें फिनाले की रेस से बाहर होना पड़ा। उनके एविक्शन से एक्स विनर एल्विश यादव का सिस्टम हैंग हो गया। एल्विश की पूरी आर्मी उन्हें जिताने के लिए भर-भरकर वोट कर रही थी। जाहिर है कि रजत विनर बनने के कड़े दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि जनता के वोटों में कमी के कारण वह टॉप 3 में आकर एलिमिनेट हो गए।

विज्ञापन

कौन कौन थे टॉप 6 फाइनलिस्ट?

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के फाइनल में ईशा सिंह, चुम दरांग, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल ने अपनी जगह बनाई थी। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में पहले ही साफ हो गया था कि रजत दलाल और विवियन डीसेना टॉप 2 फाइनलिस्ट होंगे। जहां करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 के सेकंड रनर अप बने हैं तो वहीं अविनाश मिश्रा थर्ड रनर अप बने हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ