Bigg Boss 18 में Salman Khan के लिए इंतजाम आलीशान, क्या-क्या होता है खास?

Bigg Boss 18, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों टीवी के फेमस शो बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं। बिग बॉस के सेट पर सलमान को लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।

Bigg Boss 18, Salman Khan

Bigg Boss 18, Salman Khan

Bigg Boss 18, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ सलमान अपने काम को लेकर तो दूसरी ओर एक्टर उन्हें मिल रही धमकियों को लेकर चर्चा में हैं। भले ही कुछ भी हो, लेकिन सलमान अपने वादे पर टिके हैं और उन्होंने जो कमिंटमेंट किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। जी हां, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान ने शो की शूटिंग रद्द कर दी थी, लेकिन वो कुछ टाइम बाद ही शूटिंग पर वापस लौट गए। शो के सेट पर सलमान को बेहद लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं कि वहां भाईजान के लिए क्या-क्या खास होता है?

विज्ञापन

‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जान से मारने की धमकियां मिलने के बावजूद सलमान खान फिलहाल ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग में बिजी हैं। शो के ‘वीकेंड का वार’ में आकर सलमान अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शूटिंग के दौरान सलमान के ब्रेक के लिए सेट पर बेहद आलीशान सुविधाएं होती हैं। जी हां, जब सलमान खान बिग बॉस 18 की शूटिंग के लिए जाते हैं, तो इस दौरान को एक आलीशान शैलेट में रहते हैं। सोशल मीडिया पर इसका एक पुराना वीडियो भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello)

शैलेट बेहद लग्जरी

इससे सलमान की सुरक्षा का तरीके से ध्यान रखा जाता है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही इस शैलेट को बनाया गया है। इस शैलेट को सलमान खान को कोई परेशानी ना हो इसके हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिसमें बड़े कमरे, जिम और उनकी टीम के लिए खाना बनाने के सारी सुविधाएं हैं।

विज्ञापन

सलमान की सुरक्षा बेहद कड़ी

इसके अलावा इसमें गार्डन एरिया, लिविंग रूम जिसे बेहद स्टाइलिश तरह से तैयार किया गया है। सलमान के इस शैलेट में 50 लोग एक समय में रह सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सलमान खान को बिग बॉस के सेट पर भी बेहद आरामदायक जगह मिलती है, जहां वो रिलेक्स कर सकते हैं। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से मामला गरम हो गया था और सलमान की सुरक्षा को लेकर हर कोई चिंता कर रहा था।

हाल ही में भी मिली धमकी

इस वक्त सलमान खान जहां भी जाते हैं कड़ी सुरक्षा के बीच रहते हैं। हालांकि धमकियों का सिलसिला कम नहीं हुआ और हाल ही में भी सलमान खान को धमकी मिली, लेकिन पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ