Bigg Boss 18 में हुआ बड़ा बदलाव! Salman Khan के शो में नहीं होगा LIVE FEED?

Bigg Boss 18, Salman Khan: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के शुरू होने में बस पांच दिन का समय बचा हुआ है, लेकिन अब शो शुरू होने से पहले बड़े बदलाव की बात कही जा रही है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18, Salman Khan: टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर इस वक्त जबरदस्त हाइप बना हुआ है। जबसे इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है, तबसे तो लोगों में इसके लिए क्रेज और भी बढ़ गया है। सलमान खान के इस शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आ ही जाता है। अब शो को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान नजर आए। आइए जानते हैं कि इस बार आखिर ऐसा क्या होने वाला है?

बिग बॉस 18 में नहीं होगा LIVE FEED?

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले ‘बिग बॉस तक’ ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस बार यानी बिग बॉस के 18वें सीजन में ‘लाइव फीड’ नहीं होगी। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि अफवाह ये है कि बिग बॉस के इस सीजन में कोई लाइव फीड नहीं होगी। अगर ऐसा है तो इससे शो के एपिसोड और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होंगे।

Advertisment

सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू

जैसे ही ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर इसके बारे में चर्चा होने लगी। साथ ही यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अगर ये अफवाह सच है, तो बिग बॉस के फैंस के लिए ये कोई अच्छी बात नहीं है। कुछ लोग शो के अपडेट्स को शायद नहीं जान पाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि लाइव फीड क्यों नहीं होगा? क्या इस बार कुछ नया और अलग होने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

तीसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया कि अगर ये अफवाह सच है तो इस बार तो मजा ही आ जाएगा। चौथे यूजर ने लिखा कि अगर लाइव नहीं हुआ तो बिग बॉस का मजा नहीं आएगा। एक और यूजर ने कमेंट किया कि लग रहा है कि इस बार का सीजन हिट होने वाला है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स इस पोस्ट पर करके अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

शो के प्रीमियर में 5 दिन बाकी

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 शुरू होने में अब बस पांच दिन का समय रह गया है। ऐसे में हर कोई दिल थाम के शो के ग्रैंड प्रीमियर का इंतजार कर रहा है। बता दें कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर होगा। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या नया और अलग होने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ