Bigg Boss में आकर करियर बर्बाद कर चुके ये 5 एक्टर्स, अब इंडस्ट्री से हुए दूर!

Bigg Boss Inside Story: बिग बॉस में अब तक कई सेलिब्रिटी नजर आ चुके हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने शो में आकर अपना करियर बर्बाद कर लिया। देखें यहां पूरी लिस्ट…

Bigg Boss Inside Story

Bigg Boss Inside Story: बिग बॉस 18 इन दिनों दर्शकों का खूब अटेंशन लूट रहा है। फैंस भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को शो का विनर बनता देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं, जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं। इनमें ईशा सिंह का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘चुगली गैंग की सरदार’ कहते हुए काफी बार ट्रोल किया गया है। खैर बिग बॉस के पिछले सीजन्स में कई सेलेब्स रहे हैं, जो फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। एक वक्त आया जब इन सेलेब्स के लिए बिग बॉस ही उनका गलत डिसीजन बन गया और यह सेलेब्स अपना करियर बर्बाद कर बैठे। आइए जानते हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में…

विज्ञापन

उमर रियाज

आसिम रियाज के भाई उमर रियाज इस लिस्ट में पहला नाम हैं। उन्होंने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था। हालांकि शो के दौरान उनका गुस्सैल रवैया फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया था। शो से एलिमिनेट होने के बाद उमर कुछ खास नजर नहीं आए हैं।

विज्ञापन

नैना सिंह

टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस नैना सिंह भी बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। उनका बर्ताव भी फैंस को कुछ खास रास नहीं आया था। शो से बाहर आने के बाद नैना किसी शो में नजर नहीं आई हैं।

विज्ञापन

सिद्धार्थ भारद्वाज

बिग बॉस के पांचवें सीजन में वीजे और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज नजर आए थे। शो के दौरान ही उनकी होस्ट सलमान खान के साथ काफी लड़ाई हो गई थी। इसके बाद सिद्धार्थ टीवी पर किसी प्रोजेक्ट में नजर ही नहीं आए।

विज्ञापन

कविता कौशिक

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक भी बिग बॉस की जर्नी का हिस्सा रह चुकी हैं। वह बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। शो की शुरुआत में ही कविता का कई घरवालों के साथ झगड़ा हो गया था और उन्हें काफी हेट मिली थी। इसलिए एक हफ्ते में ही उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था।

विज्ञापन

रिमी सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन भी बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आ चुकी हैं। शो के दौरान वह काफी चुप चाप रहती थीं और उन्हें हमेशा बिग बॉस से बाहर जाने की बात कहते सुना गया था। यही वजह थी कि दर्शकों ने उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया था। इसके बाद रिमी टीवी पर बहुत कम बार नजर आईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ