---विज्ञापन---

Vivian Dsena या Chum Darang किसका कान्ट्रब्यूशन ज्यादा? Bigg Boss के घर में शुरू नया झगड़ा

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना और चुम दरांग का झगड़ा होने वाला है। इन दोनों में से किसका कान्ट्रब्यूशन इस शो में ज्यादा है? इस सवाल पर बवाल होगा।

---खबर नीचे जारी है---

Bigg Boss 18:बिग बॉस 18‘ में आपने अभी तक कई झगड़े देखे होंगे। इस घर में कई सीरियस फाइट्स हुई हैं, जिनमें बात हिंसा तक जा पहुंची थी। अब घर में कुछ नए झगड़े देखने को मिलने वाले हैं। अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चुम दरांग (Chum Darang) आमने-सामने होने वाले हैं। आज तक ये दोनों शो में दोस्त नहीं बन पाए। ये बात अलग है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने Avinash Mishra को किया एक्सपोज, सीधा करैक्टर पर उठाए सवाल

---खबर नीचे जारी है---

विवियन और चुम में हुई बहस

हालांकि, अब जबसे विवियन ने शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के साथ दुश्मनी का ऐलान किया है, चुम भी विवियन के खिलाफ हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से चुम कई बार विवियन को लेकर अपनी नफरत जाहिर कर चुकी हैं। आज वो नॉमिनेशन टास्क में भी विवियन को निशाना बनाएंगी। इसके अलावा दोनों के बीच जबरदस्त बहस भी छिड़ने वाली है। इस शो में किसका कान्ट्रब्यूशन ज्यादा है, इस मुद्दे पर दोनों अपनी-अपनी राय रखेंगे और चुम का जवाब विवियन को ही नहीं, दर्शकों को भी हैरान कर देगा।

क्या करण पर डिपेंड हैं चुम?

किचन एरिया में विवियन-चुम से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वो उन्हें चिढ़कर जवाब दे रही हैं। विवियन के सवाल पर चुम कहती हैं कि उनकी राय में करण नंबर 1 पर हैं और अगर वो नंबर 1 पर हैं तो चुम 2 पर। अगर करण 4 पर हैं तो चुम 5 पर है। यानी चुम का कहना है कि करण उनसे एक नंबर ऊपर है। ये सुनकर विवियन भी कहते हैं कि चुम की जर्नी को अगर नापना है तो करण कहां है, उस हिसाब से नापना चाहिए। तो चुम की जर्नी को नापने का पैरामीटर करण है। इसके बाद विवियन एक और सवाल उठाते हैं कि एक शो में किसी भी इंसान की जो पर्सनालिटी होती है वो इंडिविजुअल होनी चाहिए या किसी और पर बेस्ड होनी चाहिए?

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: कब खुलेंगे ‘Paatal Lok’ के दरवाजे? 2024 खत्म होने से पहले आई गुड न्यूज

कान्ट्रब्यूशन को लेकर हुआ झगड़ा

अब विवियन ने सवाल तो सही किया है और चुम अपनी बातों में कहीं फंस भी गई हैं। चुम के जवाब सुनकर उनके फैंस भी निराश होंगे। वो फिर भी खुद को डिफेंड करने में लगी हुई हैं और विवियन को बताती हैं कि उनका कान्ट्रब्यूशन विवियन से ज्यादा है। दोनों इसी बात को लेकर शो में झगड़ते हुए और एक-दूसरे पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। विवियन ताना मारते हुए कहते हैं खाना बनाना और इसे डिवाइड करना ही चुम का कान्ट्रब्यूशन है। चुम भी चुप नहीं बैठतीं और कहती हैं एक तरफ कॉफी बनाना और दूसरी तरफ एक ही ग्रुप में बैठना का उनका कान्ट्रब्यूशन है?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 23, 2024 04:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola