Bigg Boss 18: करणवीर-चुम के प्यार के 5 सबूत, टिकट टू फिनाले भी कुर्बान

Karanveer Mehra And Chum Darang:बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते पर कई बार सवाल उठे हैं लेकिन करणवीर मेहरा और चुम दरांग का रिश्ता पहले दिन से स्ट्रांग बना हुआ है। दोनों के प्यार के सबूत कई बार सामने आए हैं।

bigg boss 18 karanveer mehra chum darang relationship love bite ticket to finale task

Karanveer Mehra And Chum Darang. File Photo

विज्ञापन

Karanveer Mehra And Chum Darang: बिग बॉस 18 इस वक्त सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बना हुआ है। वैसे तो यह शो सिर्फ दो हफ्ते का मेहमान बचा है। 19 जनवरी को पता चल जाएगा कि शो का विनर कौन होगा। इस घर में कुछ ऐसे रिश्ते रहे हैं, जिन्होंने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। करणवीर मेहरा और चुम दरांग भी इसमें शामिल हैं, जिनकी दोस्ती और प्यार वाला रिश्ता दर्शकों को काफी पसंद आता है। भले ही चुम खुलकर एक्सेप्ट नहीं करें कि वह करणवीर को पसंद करती हैं लेकिन उनके जेस्चर (हाव-भाव) कई बार इशारा दे चुके हैं। करण भी कई बार इशारों में चुम के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। आइए जानते हैं दोनों के प्यार के 5 सबूत…

टिकट टू फिनाले टास्क

करणवीर मेहरा और चुम दरांग की क्यूट बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आती है। करण की तरफ से देखा जाए तो उनके प्यार का सबसे बड़ा सबूत बीते दिन देखने को मिला जब घरवालों के बीच में टिकट टू फिनाले का टास्क हुआ जिसमें घरवालों को अंडे जुटाने थे। इस टास्क के दौरान विवियन डीसेना ने 7 अंडे जुटाए। करणवीर ने भी 7 अंडे जुटाए लेकिन उस पर उन्होंने चुम दरांग का नाम लिख दिया। इस तरह से चुम टिकट टू फिनाले की दावेदार बन गईं।

Advertisment

चुम को बनाया टाइम गॉड

करणवीर मेहरा पहले दिन से घर का टाइम गॉड बनना चाहते थे। कभी अपनों के धोखे तो कभी गेम की वजह से करण का यह सपना कभी पूरा नहीं हो सका। जब करण को मौका मिला तो उन्होंने चुम दरांग को घर का टाइम गॉड बनाया।

विज्ञापन

दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग

करणवीर मेहरा और चुम दरांग के बीच कभी नोकझोंक देखने को नहीं मिली। एक बार चुम ने करण से दोस्ती पर सवाल उठाया था लेकिन यह विवाद उनके स्ट्रांग बॉन्ड पर हावी नहीं हो सका। दोनों के बीच में काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है।

विज्ञापन

दोनों का ब्लैंकेट वाला कांड

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में करणवीर मेहरा ने चुम दरांग को लव बाइट तक दे डाला। दोनों कई बार प्यार भरा मस्ती और मजाक करते हुए दिखे हैं। चाहें फिर ब्लैंकेट वाला कांड हो या वॉशरूम में एक साथ जाना।

कभी नहीं हुए एक-दूसरे के खिलाफ

करणवीर मेहरा को हमेशा घरवाले मिट्टी का तेल बोलते आए हैं। उन्हें भड़काना किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन चुम दरांग के साथ उनकी दोस्ती में दरार डालने की कोशिश कई घरवालों ने की है। अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना कई बार चुम को भड़काने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन करण और चुम की दोस्ती में कभी दरार नहीं आई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ