Bigg Boss: बिग बॉस 18 को नया टाइमगॉड मिल चुका है। करणवीर मेहरा भले ही इस बार भी टाइमगॉड न बन पाए हों, लेकिन इस बार भी पावर उनके हाथ में ही रहने वाली है। दरअसल, घर के अंदर से जो सूचना निकलकर आई है, उसके मुताबिक चुम दरांग को घर की नई टाइमगॉड चुना गया है। चुम के टाइमगॉड बनने से इतना तो तय है कि उसके निशाने पर विवियन और रजत ग्रुप से जुड़े तमाम घरवाले होंगे।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun से तेलंगाना मिनिस्टर ने की बड़ी डिमांड, कहा- ‘मृत महिला के परिवार को 20 करोड़ दो’
गौरतलब है कि चुम दरांग पिछले दो सप्ताह से टाइमगॉड बनने से चूक रही थीं, पिछले सप्ताह तो श्रुतिका अर्जुन के टाइमगॉड बनने से करणवीर ग्रुप से दिग्विजय राठी घरवालों के वोट से बेघर हो गए थे। वीकेंड के वार में सलमान खान से करणवीर के पूरे ग्रुप को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। दिग्विजय राठी ने भी करणवीर और चुम को ही अपने एविक्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
चुम दरंग को अगले नामांकन को नियंत्रित करने के लिए पावर दी जाएंगी। टाइम गॉड टास्क को रोचक बनाने के लिए बिग बॉस निर्माताओं ने इस बार गेम में कुछ ट्विस्ट अपडेट किया है। जिसमें साप्ताहिक राशन टास्क भी जोड़ा गया है। फाइनलिस्ट दोनों प्रतिभागियों को टाइम गॉड बनने के साथ ही राशन खरीदने का मौका दिया गया। लेकिन दोनों सिर्फ एक नींबू ही खरीद पाए।
फाइनल में अभी 4 सप्ताह ही शेष हैं। जैसे-जैसे समय करीब आता जा रहा है, वैसे ही मुकाबला रोमांचक मोड में जा रहा है। पिछले सप्ताह दो प्रतिभागी यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज भी बाहर हो गए थे। इस हफ्ते जो नॉमिनेशन टास्क रखा गया, उसकी अगुआई शुर्तिका अर्जुन ने की थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सबसे ‘शातिर’ हैं ये 5 कंटेस्टेंट्स, एक-दूसरे को नचा रहे अपने इशारों पर
जिन छह लोगों को बाहर करने के लिए नॉमिनेट किया गया था, उनमें विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, कशिश कपूर, रजत दलाल, सारा अरफीन और चाहत पांडे शामिल हैं। अविनाश मिश्रा ने सारा व कशिश, करणवीर ने ईशा व सारा और रजत ने चाहत और सारा को नॉमिनेट किया था। वहीं, ईशा ने चाहत और कशिश, विवियन ने चाहत व कशिश को नॉमिनेट किया था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines