Bigg Boss 18 की TRP में तगड़ा उछाल, 3 दिन के नंबर रहे 100 दिन से ज्यादा

Bigg Boss 18: पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 को लेकर दर्शकों में अलग ही क्रेज देखा जाता है। इन दिनों शो अपने फिनाले के करीब जा चुका है और फैंस को बेसब्री से शो के फिनाले का इंतजार भी। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो का विनर कौन होगा?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 अक्सर ही अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा को लेकर सुर्खियों में रहता है। अब बिग बॉस का घर हो और कुछ धमाकेदार ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। हालांकि, इस बार शो की टीआरपी को किसी की नजर-सी लग गई और सलमान खान के होने के बाद भी शो की टीआरपी रेटिंग लगातार गिरती देखी गई, लेकिन अब इसमें अचानक से तगड़ा उछाल देखा गया है।

कैसे बढ़ी शो की टीआरपी?

दरअसल, बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट Lady Khabri ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शो की टीआरपी को लेकर अपडेट दिया गया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि बिग बॉस 18 की टीआरपी में फैमिली वीक की वजह से उछाल आया। फैमिली वीक में विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली और चाहते पांडे की मां और अविनाश पर उनका गुस्सा खूब चर्चा में रहा।

Advertisment

फिनाले के करीब है शो

वहीं, अगर वीकेंड का वार की बात करें तो वीकेंड का वार में 1.6, शनिवार को- 1.7 (सलमान खान का जन्मदिन), रविवार को- 1.5, बुध, गुरु, शुक्र- 1.5 प्वाइंट टीआरपी रही। गौरतलब है कि सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों अपने फिनाले के करीब है, तो जाहिर है कि लोगों में विनर को लेकर भी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

कब होगा शो का फिनाले?

इसके साथ ही अगर सलमान खान के शो के फिनाले की बात करें तो बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है। अब बिग बॉस अपने फिनाले से ज्यादा दूर नहीं है और फिनाले की रेस में जाने के लिए हर कोई बेहद संभलकर इस गेम को खेल रहा है। हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि बिग बॉस के 18वें सीजन का विनर कौन होगा?

विज्ञापन

कौन होगा शो का विनर?

गौरतलब है कि सलमान खान के शो के प्रीमियर के दौरान ही शो के विनर के फाइनलिस्ट के बारे में भी बताया गया था। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन शो जीतता है। साथ ही शो में पहला रनर-अप कौन रहेगा, इस पर भी लोगों की नजरें रहेंगी। हालांकि, हर कोई अपने चाहने वाले को सपोर्ट कर रहा है और उसे ही विनर बनता भी देखना चाहता है, लेकिन अब भी शो में धमाका हो सकता है और फिर से पूरा गेम पटल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ