Gunaratna Sadavarte In Bigg Boss 18: बिग बॉस के हर सीजन में कोई न कोई ऐसा कंटेस्टेंट आता है, जो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों को इम्प्रेस कर ही देता है। बिग बॉस के 18वें सीजन में ऐसे ही गुण एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते में देखने को मिल रहे हैं। जब से उन्होंने सलमान खान के शो में एंट्री ली है, कभी उन्हें एंग्री यंग मैन बनते हुए देखा गया तो कभी अपने दिल के जज्बात बयां करते हुए देखा गया। उनके डायलॉग का क्या ही कहना जिसने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। आज हम आपको गुणरत्न सदावर्ते के 7 डायलॉग सुनाएंगे जिनके आगे एक्टर्स भी फेल हैं।
हम डाकुओं के खानदान से हैं
गुणरत्न सदावर्ते ने जब बिग बॉस 18 में एंट्री की थी, उसी वक्त फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के दीवाने हो गए थे। प्रीमियर नाइट में सलमान खान से उन्होंने कहा था कि हम डाकुओं के खानदान से हैं। यहां देखें प्रोमो…
बग्गा के साथ रिश्ता नहीं टूटेगा
गुणरत्न सदावर्ते शो के दौरान तजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए अपने दिल के जज्बात भी बयां कर चुके हैं। जब जेल में कैद हेमा शर्मा ने उनसे पूछा था कि वो हमेशा बग्गा बग्गा क्यों करते हैं? हेमा हेमा क्यों नहीं? इसके जवाब में एडवोकेट ने कहा था कि ‘जगह बना रखी है उन्होंने इधर.. बग्गा के साथ इस जन्म में उनका रिश्ता नहीं टूटेगा।’
यह भी पढ़ें: वीकेंड के वार में सलमान खान के निशाने पर कौन? गुणरत्न ने फिर दिखाया भौकाल
मुंबई में सिर्फ 3 शक्ति केंद्र
यही नहीं अपने डायलॉग के सेशन के दौरान गुणरत्न सदावर्ते शरद पवार से लेकर दाऊद इब्राहिम तक के बारे में बात कर चुके हैं और कई दावे कर चुके हैं। एक बार एपिसोड के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया था कि ‘महाराष्ट्र में सिर्फ 3 शक्ति केंद्र हैं, उद्धव ठाकरे का घर, शरद पवार का घर और उनका घर।’
जनता में असंतोष है
जिस वक्त तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस की जेल में थे, तब गुणरत्न सदावर्ते को सुनाते हुए कहा था कि ‘बग्गा जी को छोड़ दो, जनता में असंतोष है। है किसी के माई के लाल में इतनी ताकत, जो हमसे उलझ सके।’
गुणरत्न सदावर्ते ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को जेल से बाहर निकालने के लिए एक और डायलॉग मारा था कि ‘पहले इन्हें आजाद करो। फिर रोटी की बात करो।’ उनका ये डायलॉग सुन घरवाले भी हंसने लग गए थे।
सरकार और दाऊद भी डरते हैं
जिस वक्त बिग बॉस ने गुणरत्न सदावर्ते और चाहत पांडे को जेल में जाने का फरमान सुनाया था, उस वक्त एडवोकेट काफी भड़क गए थे। उन्होंने बिग बॉस को दादागिरी दिखाते हुए ये तक कह दिया था कि ‘उनसे सरकार डरती है। उनसे दाऊद इब्राहिम तक डरता है।’
डंके की चोट पर बोलते हैं गुणरत्न
आने वाले वीकेंड का वार में आप देखेंगे कि सलमान खान, गुणरत्न सदावर्ते से पूछते हैं कि गुणरत्न से सरकार क्या सचमुच में डरती है?
इसका जवाब देते हुए वो कहते हैं, ‘मैं जब बोलता हूं बंबई चालू तो बंबई चालू होती है। अभी मेरी चलती है क्योंकि मैं डंके की चोट पर बोलता हूं।’ ये सुनकर सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और कहते हैं, ‘गुणरत्न खुश हुआ।’
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines