Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में गुणरत्न सदावर्ते का दिखा गजब अंदाज, करणवीर को दिखाया आईना

Gunaratna Sadavarte In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते और करणवीर मेहरा के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली। इस दौरान एडवोकेट ने करणवीर को आईना दिखाया।

Karanveer Mehra And Gunaratna Sadavarte

Karanveer Mehra And Gunaratna Sadavarte.

विज्ञापन

Gunaratna Sadavarte In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ ने टीवी पर दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। शो को लेकर दर्शकों में काफी इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि शो की TRP की छप्पर फाड़ आ रही है। बीते एपिसोड की बात करें तो घर में पहले हफ्ते का पहला नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस दौरान सभी 18 घरवालों ने एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया।

दिलचस्प बात ये रही कि पूरे नॉमिनेशन टास्क के दौरान एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। यही नहीं अपनी हाजिर जवाबी से उन्होंने घर में मौजूद कई करणवीर मेहरा समेत कई कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया।

Advertisment

बिग बॉस में हुआ पहला नॉमिनेशन

बता दें कि पहले ही हफ्ते में बिग बॉस ने घर में नॉमिनेशन टास्क कराया। इस दौरान सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया गया, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे का नाम लेने के लिए कहा गया, जिन्हें वो शो से बाहर निकालना चाहते थे।

इस बीच जब बिग बॉस ने गुणरत्न सदावर्ते से पूछा कि रण से डरते तो नहीं हैं आप? ये सुनते ही एडवोकेट जोर-जोर से हंसते हुए बोले, ‘बिग बॉस कल भी हम वहीं थे, आज भी और कल भी वहीं रहेंगे। हमारे दिमाग और सोच में कभी वो डर नहीं आया। डर के आगे जीत होती है।’

विज्ञापन

गुणरत्न सदावर्ते को किया नॉमिनेट

नॉमिनेशन टास्क के दौरान सबसे पहले घरवालों ने चाहत पांडे का नाम लिया। इस दौरान गुणरत्न सदावर्ते ने उन्हें नॉमिनेट करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि चाहत में रियलिटी बहुत कम है। वो एक ढोंग की तरह एक्सप्रेस करती हैं। उन्हें नॉमिनेट होना चाहिए।’ वहीं जब नॉमिनेशन टास्क में गुणरत्न सदावर्ते का नाम घरवालों ने लिया जब उन्होंने खुद पर लगाए गए आरोपों का बेहद गजब अंदाज में जवाब दिया।

विज्ञापन

जब करणवीर मेहरा ने एडवोकेट को नॉमिनेट करते हुए अपना रीजन दिया तो गुणरत्न ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल, करणवीर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि एडवोकेट बिग बॉस के गेम में नहीं हैं। वो सिर्फ लेटे रहते हैं और सोए रहते हैं। जब बिग बॉस ने सभी घरवालों से पूछा कि कौन-कौन शो जीतना चाहता है, तब उन्होंने हाथ नहीं उठाया। शायद उन्हें कुछ और कॉन्फिडेंस है। करणवीर मेहरा के अलावा ईशा सिंह, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा और श्रुतिका ने उन्हें नॉमिनेट किया।

विज्ञापन

गुणरत्न ने करणवीर को दिया जवाब

जब बिग बॉस ने गुणरत्न सदावर्ते से पूछा कि उन्हें क्या कहना है, इस पर  एडवोकेट ने कहा कि ये फिल्मी दुनिया वाला चक्कर है, और वो रियलिटी वाले हैं। इसके बाद उन्होंने करणवीर मेहरा को जवाब देते हुए कहा, ‘क्या नाम है इनका करणवीर.. ये नाम में है, लेकिन फिल्मों के लिए बने हैं। हम फील्ड के लिए बने हैं। इसलिए शायद इस दुनिया में और इनके साथ मैं बहुत कम दिनों तक रहने का मौका चाहता था। इसलिए मैंने पहले बोला था कि मैं जीतने या कुछ प्राइज पाने के लिए शो में नहीं आया हूं। किसी भाई ने सही पहचाना कि इसलिए मैंने जीतने के लिए हाथ ऊपर नहीं किया।’

कौन-कौन कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

गुणरत्न की बात सुनते ही करणवीर ने कहा, ‘वो भाई मैं था करणवीर।’ इस पर एडवोकेट ने कहा, ‘करणवीर नाम है इनका.. क्योंकि मैं इन्हें जानता नहीं था। मैं सीरियल्स नहीं देखता हूं।’ जब करणवीर कहते हैं कि चलो आपको कम से कम मेरा नाम पता तो है, इस पर एडवोकेट कहते हैं, ‘अरे भाई नहीं पता है मुझे.. मैंने कह दिया है। डंके की चोट पर कहता हूं कि मैं आपको कैसे जानूं? हम इन्हें जानते नहीं हैं, इससे जयादा हमें कुछ नहीं कहना है।’

विज्ञापन

गुणरत्न सदावर्ते का यह जवाब सुनकर करणवीर मेहरा का मुंह बना जाता है। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर मेहरा,मुस्कान बामने, चाहत पांडे, गुणरत्न सदावर्ते और अविनाश मिश्रा नॉमिनेट हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ