Bigg Boss 18 की चमचमाती ट्रॉफी रिवील, Salman Khan के ताजा प्रोमो में दिखी झलक

Bigg Boss 18: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। जी हां, मेकर्स ने शो की ट्रॉफी को रिवील कर दिया है। आइए देखते हैं कि इस बार के सीजन की ट्रॉफी कैसी है?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 18 में इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब शो अपने फिनाले के करीब है, ऐसे में जाहिर है कि शो में अब कुछ ना कुछ तो धमाकेदार देखने को मिलेगा ही। हालांकि, लोगों को शो के इस सीजन ट्रॉफी का भी बेसब्री से इंतजार है, तो अब ये इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि मेकर्स ने शो की चमचमाती ट्रॉफी की पहली झलक रिवील कर दी है। जी हां, मेकर्स ने शो की ट्रॉफी को रिवील कर दिया है। आइए देखते हैं कि इस बार के सीजन की ट्रॉफी कैसी है?

मेकर्स ने जारी किया प्रोमो

हाल ही में कलर्स ने शो का नया और लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है। शो के प्रोमो में मेकर्स ने इस बार के सीजन की ट्रॉफी रिवील की है। प्रोमो वीडियो के शुरू में सलमान खान नजर आ रहे हैं और साथ ही कह रहे हैं कि नए साल का स्वागत साल के सबसे बड़े फिनाले के साथ। सलमान ने आगे कहा कि 19 जनवरी की रात बिग बॉस ग्रैंड फिनाले होने वाला है बहुत ही खास। इसके साथ ही प्रोमो में ग्रैंड फिनाले का टाइम भी बताया गया है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

19 जनवरी को होगा फिनाले

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 की रात को 9:30 बजे से होगा। प्रोमो वीडियो के बीच में शो की ट्रॉफी की झलक दिखाई गई है, जो बीबी को रिप्रेंजट कर रही है। शो की ट्रॉफी लोगों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इस बार की ट्रॉफी तो कमाल की है। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत बढ़िया। तीसरे ने कहा वाह क्या बात है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने अपने चाहने वालों का नाम भी कमेंट सेक्शन में लिखा है।

विज्ञापन

शो में सात लोग

गौरतलब है कि हाल ही में शो से चाहत पांडे बाहर हुई हैं और इस वक्त शो के घर में सात लोग मौजूद हैं, जिसमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, ईशा सिंह, चुम दरांग और करणवीर मेहरा हैं। इन सातों में विनर के लिए कांटे की टक्कर है। हालांकि, देखने वाली बात तो ये भी होगी कि इन सातों में से कौन टॉप पांच में जाएगा और कौन टॉप पांच में जाने से पहले ही बेघर हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ