Bigg Boss 18: ईशा-अविनाश के लव एंगल का पर्दाफाश, रात के अंधेरे में मिला सबूत

Eisha And Avinash Fake Love Truth Reveal: अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे दोनों के बीच का फेक लव एंगल रिवील हो गया है।

bigg boss 18 eisha singh avinash mishra fake love angle reveal shalin bhanot

Eisha And Avinash Fake Love. File Photo

विज्ञापन

Eisha And Avinash Fake Love Truth Reveal: बिग बॉस 18 में पूरा हफ्ता अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर के एंगल और फ्लेवर पर छाया रहा। दूसरी तरफ अविनाश और ईशा सिंह का लव एंगल पिछले कई हफ्तों से देखने को मिल रहा है। खुद अविनाश भी ईशा से अपने दिल की फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं। हालांकि दोनों के लव एंगल का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अविनाश, ईशा और एलिस कौशिक बात में बात कर रहे हैं जिसमें ईशा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती हैं। वह अविनाश को हिंट देती हैं कि उनकी जिंदगी में पहले से कोई शख्स मौजूद है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बिग बॉस 18 से जुड़ा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में रात के अंधेरे में ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक आपस में बात कर रहे हैं। ईशा हिंट देती हैं कि उनकी जिंदगी में कोई है। इसके बाद अविनाश पूछते हैं, ‘ईशा आप ओके हो कि आपके पास पहले से कोई है?’ तभी एलिस कहती हैं कि ईशा यहां पर जवाब नहीं देगी।

Advertisment

क्लिप में आगे ईशा कहती हैं कि वह यहां कुछ नहीं कहेंगी। बाहर जाकर वह अविनाश को उससे मिलवा देंगी। हालांकि क्लिप में कई जगह पर बीप का यूज किया गया है। इसके बाद एलिस कहती हैं, ‘बिग बॉस को भी पता होगा। कलर्स का कोई होगा। उसके बाल लंबे हैं।’ इसके बाद अविनाश भी ईशा को चिढ़ाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

शालीन को लेकर ईशा ने दिया हिंट?

बता दें कि वायरल क्लिप को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां शालीन भनोट की बात हो रही है। जाहिर है कि आज रात वीकेंड का वार में सलमान खान भी ईशा से उनके बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल करते हुए नजर आएंगे। वह इशारों में शालीन का नाम भी लेते हैं। शालीन भनोट का नाम सुनते ही ईशा शर्माने लग जाती हैं।

विज्ञापन

झूठा लव एंगल बना रहे ईशा-अविनाश

वीडियो वायरल होने के बाद अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के झूठे लव एंगल का पर्दाफाश हो गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अविनाश को पहले से पता था कि ईशा की जिंदगी में पहले से कोई है, लेकिन वह शो में बने रहने के लिए ईशा के साथ मिलकर झूठा लव एंगल बना रहे हैं, जिससे दोनों शो को मसाला दे सकें और फैंस का ध्यान खींच सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ