Digvijay Rathee Eviction Interview: बिग बॉस 18 के घर से बेशक दिग्विजय राठी बेघर हो गए हों, लेकिन उन्होंने हर तरफ सिर्फ उन्हीं का ही नाम है। सोशल मीडिया पर सबसे ऊपर राठी ही ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में उनका इविक्शन इंटरव्यू भी सामने आ गया है जिसमें उन्होंने घर के कुछ राज खोले और विनर के नाम का भी हिंट दिया। दिग्विजय ने अपने दोस्त करणवीर मेहरा और चुम के लिए भी कुछ ऐसा कहा जो हैरान करने वाला है।
वैसे हर तरफ सिर्फ यही चर्चा है कि राठी का इविक्शन काफी शॉकिंग रहा, न सिर्फ घरवालों और सलमान खान ने बल्कि उनके फैंस ने भी इस बात पर सहमति जताई। अब जो होना था वो तो हो ही गया चलिए ये भी जान लेते हैं कि आखिर राठी ने घर के बारे में विनर के बारे में और अपने रिश्तों के बारे में क्या कहा।
घर में झूठे हैं रिश्ते
अब बिग बॉस 18 के घर में से एक और कंटेस्टेंट कम हो गया है। घर से बेघर होते ही दिग्विजय राठी का टॉग आउट इंटरव्यू सामने आया है। उसमें उन्होंने अपने रिश्तों के बारे में बात की और अन्य लोगों के रिश्तों के बारे में भी बात की। वो बोले कि मैं घर में 48 दिन रहकर आया हूं। मैंने पहले ही बोला था कि मैं जबरदस्ती के रिश्ते नहीं बना सकता हूं। लेकिन घर में सभी ने ऐसे ही जबरदस्ती के झूठे रिश्ते बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee की शो में वापसी होगी या रास्ते बंद? ताजा वीडियो से हुआ रिवील
ये तीन थे राठी के खास
दिग्विजय ने बताया कि वो जब घर में गए तो उनका रजत दलाल के साथ अच्छा बॉन्ड बना लेकिन बाद में चीजें ऊपर नीचे होते हुए देखी तो उनका दिल टूट गया। इसके बाद वो करणवीर मेहरा के काफी क्लोज आ गए थे, अक्सर उनसे बात करते थे। खूब बातें करते थे। चुम दरांग के लिए भी राठी ने बात की और कहा कि वो उनकी अच्छी दोस्त हैं और रहेंगी। वहीं चाहत पांडेय के लिए बोले कि उसके साथ शुरुआत से ही बैठ रहे थे, पहले वो बॉन्ड नहीं बन पा रहा था, लेकिन लास्ट के दिनों में अच्छी बातचीत हुई और तीनों बहुत अच्छे लोग हैं।
राठी ने दिया करण-चुम को धोखा इसे बताया विनर
राठी ने भारी मन से कहा कि वो अपने जीवन के सबसे 48 मुश्किल दिन बिग बॉस के घर में बिताकर आए हैं। इस दौरान बहुत कुछ देखा। एक तरफ राठी ने चुम-करण और चाहत को सबसे अच्छा इंसान बताया तो दूसरी तरफ उन्हें ही बिग बॉस की ट्रॉफी की रेस से बाहर कर दिया ऐसे में उन्होंने कहीं न कहीं अपने दोस्तों को ही धोखा दिया और कहा कि अगर कोई विनर बन सकता है तो वो है विवियन डिसेना जो बिग बॉस के लाडले हैं। ऐसे में उन्होंने एक तरह से टॉन्ट मारते हुए बिग बॉस को भी लपेट लिया और बता दिया कि शो किस हद तक बायस्ड है।
यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के बीच Hina Khan के पोस्ट को देख फैंस खुश, एक्ट्रेस ने क्यों लिखा ‘चलो’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines