Rajat Dalal को लगेगा तगड़ा झटका, लेटस्ट वोटिंग ट्रेंड में वो बाहर, जिसे करना था सेव

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें दो कंटेस्टेंट के नाम नहीं है और नाम तो बेहद चौंकाने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लिस्ट में ऐसा कौन हैं? तो आइए जानते हैं…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब चर्चा में है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। शो में हर एक कंटेस्टेंट अपने-अपने हिसाब से गेम खेल रहा है। इस बीच अब शो की क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें दो कंटेस्टेंट के नाम नहीं है और नाम तो बेहद चौंकाने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लिस्ट में ऐसा कौन हैं? तो आइए जानते हैं…

क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट Biggboss Khabri ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनकी एक्सक्लूसिव क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड लिस्ट है, जिसमें टॉप 7 कंटेस्टेंट के नाम हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर करणवीर मेहरा, दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना, तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा, चौथे नंबर पर श्रुतिका अर्जुन, पांचवे कशिश कपूर, छठवें नंबर पर तजिंदर बग्गा और सातवें नंबर पर सारा अरफीन खान का नाम है।

Advertisment

सारा और बग्गा डेंजर में

इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है कि करण भारी अंतर से आगे चल रहे हैं और सारा और बग्गा डेंजर में हैं। बिग बॉस में कब गेम किसके फेवर में पलट जाए, इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन हाल में सामने आए वोटिंग ट्रेंड कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं। हाल ही में शो में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड भी आने वाला है, जिसमें ये देखने वाली बात होगी कि शो से किसका पत्ता साफ होगा।

घर में डर का माहौल

गौरतलब है कि सलमान खान का शो बिग बॉस हमेशा अपने ड्रामे, ट्विस्ट और टास्क को लेकर सुर्खियों में रहता है। इन दिनों घर का माहौल हॉरर बना हुआ है और घर में घरवाले मिलकर यामिनी को डराने के लिए प्रैंक कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि ये सब अब कब खत्म होगा और शो में क्या नया ट्विस्ट अब आएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ