AVINASH और Chum में दिखी अनोखी जुगलबंदी, Karanveer और Eisha-Vivian रह गए देखते

CHUM vs AVINASH fierce DANCE FACE OFF: बिग बॉस 18 फिनाले वीक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद घर के समीकरण बदले नजर आ रहे हैं। ताजा समीकरण चुम दरांग और अविनाश के बीच बनते देखा गया। दोनों में आज अनोखी फाइट के आगे घरवाले हैरान रह गए।

Big Boss

CHUM vs AVINASH fierce DANCE FACE OFF: बिग बॉस 18 फिनाले की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करने के बाद सभी कंटेस्टेंट ने अपनी गेम में बदलाव दिखाना शुरू कर दिया है। ताजा बदलाव चुम दरांग और अविनाश मिश्र की गेम में देखने को मिला। सुबह वेकअप सॉन्ग पर क्लासिक डांस में CHUM vs AVINASH देखने को मिला। अविनाश जब ईशा के साथ वेकअप सॉन्ग पर क्लासिक डांस कर रहे थे, तो अचानक चुम दरांग ने उनके करीब जाकर क्लासिक डांस शुरू कर दिया।

यह अनोखी जुगलबंदी देखने लायक थी। साथी कंटेस्टेंट नाचते वक्त CHUM vs AVINASH की जुगलबंदी देखकर हैरान रह गए। गौरतलब है कि वोटिंग लाइन बंद होने के बाद घर में आज मिड वीक एविक्शन देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक मिड वीक एविक्शन में शिल्पा शिरोडकर बेघर हुई हैं।

बेघर हुईं शिल्पा

शिल्पा शिरोडकर का सफर बिग बॉस 18 पर खत्म हो गया, जिसके बाद शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। बता दें कि फिनाले के मिड वीक के दौरान शिल्पा शिरोडकर शो से एविक्ट कर दिया गया है, जिससे  फैंस को भी झटका लगा है। रिपोर्ट बताती हैं कि  बिग बॉस के घर को डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार की फिनाले वीक में एंट्री हुई और उन्होंने अनाउंस किया कि शिल्पा एलिमिनेट हो गई हैं। ऐसे में ट्राफी के इतने करीब आ कर ट्रॉफी शिल्पा शिरोडकर का सपना टूट गया।

घर को मिले टॉप 6

शिल्पा शिरोडकर के मीड वीक एविक्शन के बाद बिग बॉस 18 को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल गए है। ऐसे में फिलहाल घर में अभी 6 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं, जिसमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरांग, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह शामिल हैं। बता दें कि  शो का फिनाले 19 जनवरी को रात 9:30 बजे शुरू होने वाला है। इसके साथ ही मेकर्स ने एक प्रोमो में शो ने बिग बॉस की ट्रॉफी की झलक दिखाई है। अब देखना है कि इस बार की ट्राफी किससे किस्मत में आती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ