फिनाले से पहले Chum Darang बनीं 'गेम चेंजर', टिकट टू फिनाले में कैसे कर गईं 'खेला'?

Chum Darang Ticket to Finale Task: बिग बॉस 18 में चुम दरांग ने हाल ही में टिकट टू फिनाले टास्क में कुछ ऐसा कर दिया जिससे कि उन्होंने पूरा खेल बदल दिया है।

Chum Darang Ticket to Finale Task

Chum Darang Ticket to Finale Task

विज्ञापन

Chum Darang Ticket to Finale Task: बिग बॉस 18 में हाल ही में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिसमें विवियन डीसेना और चुम दरांग ने अपनी-अपनी तरफ से पूरी कोशिश की बिग बॉस के फिनाले में जाने की। आखिरकार टास्क को विवियन डीसेना ने जीत लिया और फिनाले में प्रवेश करने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए। लेकिन फिर विवियन ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिससे उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ होने लगी। फिर गेंद गई चुम दरांग के पाले में और चुम ने पूरा का पूरा खेल ही बदल दिया। ॉ

चुम दरांग ने किया ‘खेला’!

चुम दरांग ने टिकट टू फिनाले टास्क में ना ही सिर्फ बेहतरीन परफॉर्म किया बल्कि अपनी हिम्मत और जज्बे से कई दिलों को भी जीत लिया। चुम ने विवियन की ताकत के सामने घुटने नहीं टेके और वो लगातार टास्क में अपने सर्वश्रेष्ठ परफॉर्म करती रहीं। चुम दरांग की इस परफॉर्मेंस को अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने भी पंसद किया। उन्होंने चुम दरांग की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने की तारीफ

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ये बहुत बड़ा और पूरी तरह से योग्य है। उसने अपने राज्य का बेहतरीन प्रतिनिधित्व किया है और ये निश्चित रूप से उन सभी के लिए गर्व का क्षण है जिन्होंने उसका समर्थन किया। उसने गरिमा के साथ खेल खेला, अपने विचारों पर अडिग रही और सच्चे रिश्ते बनाए। सच में एक स्टार ॉ

चुम ने गेम कर दिया चेंज

चुम दरांग ने पूरा खेल एक बार फिर बदल दिया। जब विवियन ने टास्क जीतकर अपनी टिकट टू फिनाले चुम को देने का फैसला किया तो चुम ने साफ मना कर दिया। चुम ने बिग बॉस के पूछने पर कहा कि उन्हें टिकट टू फिनाले ऐसे नहीं चाहिए। वो अगर टिकट टू फिनाले जीतेंगी तो खुद के दम पर जीतेंगी। चुम के इस फैसले ने उनका गेम चेंज कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ