Chahat Pandey Become Top 3: चाहत पांडेय (Chahat Pandey) बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में आने के बाद से ही इतनी फेमस हो गई हैं कि हर किसी की जुबान पर उन्हीं का नाम है। उन्हें बिग बॉस के घर में 88 दिन हो गए हैं और इस दौरान वो कई बार लाइमलाइट में आईं। शायद ही ऐसा कोई नॉमिनेशन हो जिसमें चाहत का नाम न हो लेकिन फिर भी हर बार वो सेफ रहीं। वहीं अब रैंकिंग लिस्ट में भी तगड़ा उलटफेर हुआ है जिसमें वो टॉप 3 बन गई हैं। इसका श्रेय कहीं न कहीं ईशा सिंह और विवियन डीसेना को भी जाता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे मुमकिन हैं कि विवियन की वजह से चाहत रैंकिंग में ऊपर आ गई हैं, तो चलिए हम बता देते हैं।
लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट में तगड़ा उलटफेर
चाहत पांडेय के बारे में शुरुआत से ही कहा जा रहा था कि वो गेम में ज्यादा आगे तक नहीं जाएंगी। लेकिन देखिन वो टॉप 10 की कंटेस्टेंट बन गई हैं। वहीं लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट में भी तगड़ा और शॉकिंग बदलाव हुआ है। चाहत ने अविनाश, ईशा और श्रुतिका को मात देते हुए रैंकिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। इस बदलाव से सभी शॉक्ड हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रहीं Hina Khan के नए पोस्ट से फैंस हुए इमोशनल, बोलीं ‘जीवित रहने के लिए
विवियन और ईशा की वजह से बदले समीकरण
इन दिनों बिग बॉस के घर में फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें सभी घरवालों के परिवार वाले घर में आए। ईशा सिंह की मां ने घर में आकर सभी से मुलाकात की और चाहत के गले लग उसे कहा कि तुम बहुत सुंदर हो। इस बात को सुन ईशा एक बार को तो हैरान ही हो गईं क्योंकि उनकी एक पल के लिए भी चाहत से बनती नहीं है। वहीं विवियन डीसेना ने भी कहा कि चाहत पांडेय उनकी वाइफ नूरन की फेवरेट हैं।
चाहत की मां ने लगाई अविनाश की क्लास
बीते दिन फैमिली वीक में चाहत पांडेय की मां आईं। जैसे ही वो घर में आईं तो सभी घरवाले फ्रीज थे, वहीं चाहत की मां ने आते ही सबसे पहले अविनाश की क्लास लगाई और कहा कि उन्होंने उनकी बेटी के करैक्टर पर उंगली उठाई है। उनकी वजह से पूरा परिवार दो दिन कर रोया है। वहीं उन्होंने अविनाश पर वुमनाइजर का आरोप लगाया, हालांकि ईशा सिंह ने दोस्त का साथ देते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की पहली बार बीवी संग आधी रात की वीडियो वायरल, यूजर बोले 18 दिन सब्र कर लेते
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 hr agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
2 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
2 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
4 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
12 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
17 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
18 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines