Karanveer-Vivian से पहले Bigg Boss के ये एक्स कंटेस्टेंट्स भी कुर्बान कर चुके टिकट टू फिनाले, मेकर्स का प्लान एक्सपोज!

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra Bashed in WKV: बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार पर करणवीर मेहरा पर सलमान खान जुबानी हमला करने वाले हैं, जिसमें वो टिकट टू फिनाले कुर्बान करने को लेकर उन्हें सुनाएंगे। हालांकि उनसे पहले भी कई एक्स कंटेस्टेंट्स ऐसा ही कर चुके हैं।

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra Bashed in WKV: बिग बॉस 18 में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए थे। अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 19 जनवरी को शो का विजेता मिल जाएगा, ऐसे में अब गेम उस मोड़ पर आ चुका है जहां एक छोटी सी गलती भी काफी भारी पड़ सकती है। हालांकि करणवीर मेहरा की इसी गलती को वीकेंड का वार पर सलमान खान ने प्वाइंट आउट किया। उन्होंने करणवीर को टिकट टू फिनाले टास्क में चुम के लिए खेलने पर काफी खरी-खोटी सुनाई। लेकिन क्या आपको पता है ये कोई पहली बार नहीं था जब किसी कंटेस्टेंट ने किसी और कंटेस्टेंट के लिए टास्क खेला हो। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट्स ऐसा कर चुके हैं और दो तो बिग बॉस की ट्रॉफी को जीत भी चुके हैं।

करणवीर को सलमान ने सुनाई खरी-खोटी 

वीकेंड का वार पर वैसे तो सलमान खान ने 3 लोगों पर निशाना साधा लेकिन करणवीर पर वो कुछ ज्यादा ही बरस गए। सलमान ने करणवीर से पूछा कि पूरा भारत एक ही सवाल का जवाब जानना चाहता है और वो ये है कि आप टिकट टू फिनाले टास्क चुम के लिए खेलकर शो की ट्रॉफी कैसे जीत जाते। करणवीर ने इस पर कहा कि उन्हें विश्वास है कि वो शो के टॉप 5 में जाएंगे ही, साथ ही उन्हें चुम दरांग पर भी विश्वास है लेकिन फिर सलमान ने पूछा कि आपको फिर टास्क शिल्पा शिरोडकर के लिए खेलना चाहिए था। इस पर करणवीर के पास कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन

करणवीर को किया टारगेट

हालांकि इस पूरे मामले पर करणवीर को ऐसा लगा कि मेकर्स ने एक बार फिर फालतू में ही टारगेट बनाया है। करणवीर के खिलाफ सलमान ने जो कुछ भी बोला उसमें ज्यादा लॉजिक समझ में नहीं आता क्योंकि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है जब कंटेस्टेंट्स ने किसी और के लिए टिकट टू फिनाले टास्क खेला हो।

सिद्धार्थ-रुबिना ने भी किया था ऐसा

करणवीर से पहले बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और बिग बॉस 14 के विजेता रुबिना ने भी टिकट टू फिनाले टास्क में किसी दूसरे कंटेस्टेंट के लिए टास्क खेला। जहां सिद्धार्थ शुक्ला ने पारस छाबड़ा के लिए, रुबिना दिलैक ने निकी तंबोली के लिए, करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के लिए और बिग बॉस 16 में पूरी मंडली ने निमरत के लिए खेला था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ