बेटे के साथ वायरल हुईं Jaya Prada की फोटोज, एक्ट्रेस बोलीं- अपने बेटे के साथ…

Jaya Prada: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जया प्रदा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार जया का एक पोस्ट चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर जया का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि जया के इस पोस्ट में क्या खास है?

Jaya Prada

Jaya Prada. image credit- social media

Jaya Prada: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जया प्रदा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की जमकर बातों सुनने को मिल जाती हैं. इस बीच अब एक बार फिर से एक्ट्रेस को लेकर खूब बातें हो रही हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या मसला है और क्यों इंटरनेट पर जया की बातें हो रही हैं?

विज्ञापन

जया ने शेयर की थी फोटो

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जया ने अपने बेटे के साथ 68 वीक पहले एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जया अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट में दो फोटोज हैं, जिसमें जया और उनका बेटा सम्राट नजर आ रहा है. फोटो में दोनों ही मां-बेटे बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूयॉर्क से शेयर किया पोस्ट

जया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि अपने बेटे सम्राट के साथ न्यूयॉर्क शहर में बिताया गया मजेदार समय. जया का ये पोस्ट अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, जया ने सम्राट को गोद लिया है और वो उनकी बहन के बेटे हैं.

हिंदी के अलावा इन इंडस्ट्री में भी किया काम

इसके अलावा जया की अगर बात करें तो जया ने हमेशा ही सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. उन्होंने हिंदी और तेलुगू के अलावा कन्नड़, तमिल, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया है. जया की फिल्मों को लोगों का बेहद प्यार मिला है और उनकी फिल्मों और एक्टिंग को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

विज्ञापन

फिल्मों को लोगों ने किया पसंद

जया प्रदा की हिंदी फिल्मों की बात करें तो उनकी पॉपुलर हिंदी फिल्मों में ‘शराबी’, ‘तोहफा’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘मां’ और ‘आज का अर्जुन’ जैसी फिल्में शामिल हैं. जया ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और कई हिंदी सितारों के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है. जया की फिल्मों को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ