Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच दोस्ती है या प्यार, ये तो अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। इसी बीच अब एक नया सवाल उठ खड़ा हुआ है कि कहीं जिसे कुछ लोग दोस्ती और कुछ प्यार समझ रहे हैं वो गेम तो नहीं है। शो की शुरुआत से ईशा और अविनाश एक-दूसरे के साथ हैं। पहले तो ये दोनों सिर्फ दोस्त थे, लेकिन जब सभी लोगों ने इनके रिश्ते पर सवाल उठाए तो ये क्लियर हुआ कि अविनाश की तरफ से सिर्फ दोस्ती नहीं बल्कि दोस्ती से कुछ ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सबसे ‘शातिर’ हैं ये 5 कंटेस्टेंट्स, एक-दूसरे को नचा रहे अपने इशारों पर
रजत के खुलासे के बाद ईशा-अविनाश के रिश्ते पर उठे सवाल
अविनाश-ईशा को पसंद करते हैं। हालांकि, ईशा अक्सर शो में यही कहती हैं कि उनके मन में अविनाश को लेकर कुछ भी नहीं है और वो अविनाश को सिर्फ दोस्त मानती हैं। ये बात अलग है कि उनके एक्शन्स और वर्ड्स मेल नहीं खाते। ईशा बोलती तो अविनाश को सिर्फ दोस्त हैं लेकिन जब दूसरी लड़कियां उनके करीब आती हैं तो ईशा बेहद जेलस हो जाती हैं। अब इन दोनों की लव स्टोरी में रजत दलाल (Rajat Dalal) की वजह से बवाल हो गया है। हाल ही में रजत ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को कहा था कि अविनाश-ईशा के साथ प्यार का फेक नाटक कर रहा है।
क्या कशिश कपूर के साथ लव ट्राएंगल बनाना चाहते थे अविनाश?
रजत ने ये भी बताया था कि अविनाश ने कशिश कपूर (Kashish Kapoor) से भी लव ट्राएंगल शुरू करने की बात की थी। अविनाश ने कशिश से फ्लर्ट करते हुए कहा था ये भी एक फ्लेवर है। उनकी इस बात पर बवाल हो गया है। कशिश ने खुलेआम अब अविनाश पर संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं कशिश तो इतना गुस्से में आ गईं कि वो अविनाश को गालियां तक देने लगीं। कशिश ने उन्हें गलत ठहराते हुए नेशनल टीवी पर एक लड़के का कैरेक्टर असेसिनेशन कर डाला।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने इंस्टाग्राम पर क्यों किया ब्लॉक? Bigg Boss में रह चुके मशहूर सिंगर ने जताई हैरानी
घरवालों ने अविनाश के प्यार को बताया गेम
कशिश की बातें तो पूरे घरे ने अविनाश के प्यार को फेक का टैग दे दिया है। अविनाश की ईशा के लिए जो फीलिंग्स हैं, अब वो घरवालों की नजरों में गेम का एक हिस्सा बन गई हैं। सभी ने अविनाश को इसके लिए गुनेहगार भी मान लिया है। हालांकि, जनता अविनाश के सपोर्ट में है और बाहर लोग कशिश की इस हरकत से भड़के हुए नजर आ रहे हैं। अब लोग ही इस बात का फैसला लेंगे कि ईशा और अविनाश का प्यार कितना सच्चा है और कितना गेम का हिस्सा?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
3 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
15 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines