Bigg Boss 18-Aditi Mistry: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में अब हर कंटेस्टेंट अपना दमदार खेल दिखा रहा है। हर किसी को गेम में आगे निकलने की होड़ है जिसके लिए वो आगे बढ़कर खेल भी रहे हैं। पूरे हफ्ते बिग बॉस देखने वाली ऑडियंस को लास्ट में वीकेंड का वार का इंतजार होता है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। आज यानी शनिवार को इस हफ्ते का वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) आने वाला है। लेकिन इससे पहले ही एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है।
वो हैं अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) जिन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट इस शो में एंट्री की थी। वहीं अब एक एक और कंटेस्टेंट है जो घर से बाहर होने वाला है। वैसे ज्यादा चांस तो तजिंदर बग्गा के लग रहे हैं। अब ये भी जान लेते हैं वो 5 कारण जिनकी वजह से अदिति का सफर हो गया इतनी जल्दी खत्म…
1. घरवालों के साथ कनेक्शन न बना पाना
बिग बॉस 18 के घर से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली अदिति मिस्त्री का सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया है। इस शो में उन्होंने जिस मकसद से एंट्री की थी वो अधूरा ही रह गया। इसके पीछे की वजह ये है कि घरवालों के साथ उनका बॉन्ड न बन पाना। बिग बॉस ने भी उन्हें वॉर्न किया था, लेकिन वो फिर भी घरवालों के साथ कनेक्शन बनाने में असमर्थ रही और घर से बेघर हो गईं।
2. गेम का हिस्सा न बन पाना
घर में इतने सारे टास्क होते हैं, और आपसी बहस होती है। लेकिन कहीं भी अदिति होती नहीं है। ऐसे में कहीं न कहीं घर में किसी भी टास्क में बढ़-चढ़कर भाग न लेना उनके घर से बाहर होने की वजह बन गया और उन्हें इविक्शन का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ‘Pushpa 2’ की 5 खास बातें, जिस वजह से लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार
3. आत्मविश्वास की कमी
हिना खान वीकेंड का वार में जब आई थीं तो उन्होंने सभी से कुछ न कुछ पूछा था। ऐसे में अदिति से पूछा कि क्या आप घर में अपना 100 प्रतिशत दे पा रही हैं तो उन्होंने कहा नहीं दे पा रही अभी थोड़ा समय लगेगा। इस पर हिना कहती हैं कि आपको पता है न कि वाइल्ड कार्ड एंट्री का क्या मतलब होता है आते ही वाइल्ड हो जाओ।
4. अपने खेल से नहीं कर पाई इंप्रेस
अदिति न तो किसी टास्क में आगे आई और न ही अपनी बॉन्डिंग बना पाई। उनका ऐसे घर में अनजान इंसान की तरह रहना उनके लिए परेशानी का सबब बना और वो बलि का बकरा बन गईं। हर किसी घरवाले ने उन्हें इसी वजह से वोट नहीं दिया। आपको जानकर हैरानी होगी की उन्हें एक भी वोट नहीं मिला था।
5. घर में कोना पकड़ कर रखना बना मुसीबत
घर में सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे के साथ कुछ न कुछ बॉन्ड शेयर करते हैं। किसी का दोस्ती का बॉन्ड है तो किसी का दुश्मनी का। लेकिन अदिति ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो न तो किसी को अपना दोस्त बना पाई और न ही दुश्मन, वो इतने लोगों की भीड़ में भी अकेली ही रहीं और घर का एक कोना पकड़कर बैठी रहीं।
यह भी पढ़ें: अविनाश ने आधी रात को किया ईशा को प्रपोज, क्या था कलर की लाडली का जवाब?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines