Bigg Boss 17 Vicky Jain Fees Amount: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की अंतिम घड़ी पास आ चुकी है। 28 तारीख को शो का फिनाले है और उस दिन का फैंस इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी ये वाकई सस्पेंस है। एक की फैन फॉलोइंग है तो दूसरे के पास बॉलीवुड फेम और बाकियों का गेम स्ट्रांग है। लेकिन क्या आप जानते हैं शो से बाहर हो चुके विक्की जैन (Vicky Jain) भी किसी घाटे में नहीं रहे। भले ही ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी लेकिन इस शो से उन्होंने जो कमाई की है वो घर पर सुकून से बैठकर सब गम भुलाने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora के बेटे को Raveena Tandon की बेटी से हुआ प्यार? फिर साथ दिखे Arhaan और Rasha
प्राइज मनी से ज्यादा है विक्की की फीस?
विक्की जैन फिनाले से कुछ दिन पहले एविक्ट हो गए जो काफी शॉकिंग था। दरअसल, फैंस उन्हें टॉप 5 में देख रहे थे क्योंकि शो में उन्होंने चाहे कुछ भी किया हो लेकिन उनके खूब चर्चे हुए हैं। पत्नी से साथ बुरा बर्ताव, लड़ाई-झगड़े और बाकी लड़कियों के साथ फ़्लर्ट के आरोप के साथ बिग बॉस के घर में विक्की की जर्नी पूरी हुई है। जितनी नेगेटिव पब्लिसिटी उन्हें और उनकी मां को मिली है उतनी तो इस घर के किसी विलन को भी नहीं मिली होगी। लेकिन इस नेगेटिव पब्लिसिटी के साथ भी विक्की शो की प्राइज अमाउंट से भी ज्यादा कमाई करने में कामयाब हो गए है। चलिए जानते हैं शो की प्राइज मनी कितनी है और विक्की ने कुल कितने लाख अपने नाम किए हैं।
विक्की ने चार्ज की कितनी फीस?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस साल शो के विजेता को 30 से 40 लाख रुपए मिलने वाले हैं। यानी जो भी ये शो जीतेगा वो लाखों रुपए लेकर वपिस अपने घर जाएगा। हैरानी की बात तो ये है कि विक्की ने इस शो में रहकर प्राइज मनी से भी डबल अमाउंट अपने नाम कर ली है। कहा जा रहा है कि उनकी एक एपिसोड की कमाई 71,000 रुपए थी। जिसका मतलब साफ है कि वो कुल 1 हफ्ते में 5 लाख रुपए इस शो से कमा रहे थे। वहीं, विक्की की एग्जिट शो खत्म होने से ठीक कुछ दिन पहले हुई है ऐसे में उन्होंने इस सीजन में 70 लाख रुपए कमा लिए है जो विजेता को मिलने वाली अमाउंट से कही ज्यादा हैं।
क्या अंकिता जीतेगी शो?
खैर अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन दावा ये ही किया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति ने बिग बॉस के घर से अपनी जेब खूब गर्म की है। दूसरी ओर अब अंकिता के भी शो जीतने के काफी चांस दिखाई दे रहे हैं। अगर वो ये शो सच में जीत गईं तो उनकी फीस अलग और शो की प्राइज मनी अलग, ये सब मिलाकर विक्की जैन के घर पैसों की बारिश होने वाली है। हालांकि, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) उन्हें शो में कड़ी टक्कर देते हुए नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
सौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
15 mins agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
1 hr ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
1 hr agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
3 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
3 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
3 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
4 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
19 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines