Malaika Arora के बेटे को Raveena Tandon की बेटी से हुआ प्यार? फिर साथ दिखे Arhaan और Rasha

Arhaan Khan Rasha Thadani Viral Video: मलाइका के बेटे का रवीना टंडन की बेटी संग एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद अरहान खान और राशा थडानी के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Arhaan Khan Rasha Thadani Viral Video

अरहान खान और राशा थडानी का वीडियो वायरल

Arhaan Khan Rasha Thadani Viral Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) के बेटे भी अब अपने मां-बाप की तरह ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मलाइका जहां आए दिन अर्जुन कपूर से ब्रेकअप और पैचअप की रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं, अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान संग शादी रचाकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। इस उम्र में मां-बाप तो इश्क लड़ा ही रहे हैं, ऐसे में अब उनके बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म हो गया है। बीते कुछ दिनों से उनका नाम मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी के साथ जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरहान और राशा का वीडियो वायरल

कई बार इन दोनों को मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया है। वहीं, एक बार फिर ये रूमर्ड लव बर्ड्स साथ में स्पॉट हो गए। अब राशा थडानी (Rasha Thadani) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वो अरहान खान के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में राशा लेमन कलर की हॉट ड्रेस में देखी जा सकती हैं। वहीं, मलाइका के बेटे अरहान खान व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। साफ देखा जा सकता है कि अरहान आगे-आगे और राशा ठीक उनके पीछे-पीछे चल रही हैं। ये दोनों मीडिया को देखकर स्माइल कर रहे हैं। अरहान पैपराजी से बातचीत कर रहे हैं और राशा शरमाते हुए नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

फिर फैली डेटिंग रूमर्स

इसके बाद दोनों एक ही गाड़ी में बैठते हैं और मुस्कुराते हुए बात करते नजर आते हैं। जिसके बाद उनकी गाड़ी वहां से रवाना हो जाती है। बता दें, इनकी गाड़ी भले ही वहां से निकल गई लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स वहीं अटक गए। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोगों ने एक बार फिर इनका नाम साथ में जोड़ना शुरू कर दिया। अब इनकी डेटिंग रूमर्स इस वीडियो के बाद फिर तेज हो गई हैं। अब देखते है नेटिज़ेंस का इस वीडियो पर क्या कहना है। एक यूजर ने अरहान की तरफ से लिखा है, ‘मुझसे शादी करोगी…।’ तो एक ने कहा, ‘कभी तो किसी के दूल्हे बनोगे…।’ एक कमेंट आया, ‘इनके करियर की शुरुआत ही रिलेशनशिप से होती है।’

मां-बाप भी हुए ट्रोल

एक शख्स ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘मां का अलग चल रहा है, बाप का अलग और बेटे का भी अलग चल रहा है।’ एक ने कहा, ‘यार इन मुस्लिम लड़कों में ही क्या देखती हैं हिंदू लड़कियां? फिर कुछ हो जाए तो फिर बोलते हैं ये लोग मुस्लिम हैं पर करते टाइम नहीं पता होता क्या, ये लोग मुस्लिम हैं।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘बाप के साथ बेटे को भी गर्लफ्रेंड मिल गई।’ वहीं किसी ने लिखा है, ‘अभी नई फिल्म आने वाली है.. उसका ऐड चल रहा है अभी से।’ तो एक ट्रोलर बोला, ‘मां डेटिंग करती है, बाप शादी, बेटी भी डेटिंग क्या फैमिली है।’ एक यूजर ने आरोप लगाते हुए लिखा, ‘पहली फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्टंट।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ