Bigg Boss Season 17 Expected Contestant: टीवी पर शुरू होने से पहले ही सलमान खान का रियलिटी शो चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस सीजन 17 जल्द ही शुरू होने वाला है और फैंस इस शो को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। हर दिन शो से जुड़ सकते कई टीवी और बॉलीवुड जगत के सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब इस शो में शामिल हो सकते सेलेब्स की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। अब जाने-माने प्रोड्यूसर, क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्टर के बिग बॉस 17 में शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: क्या एक्टिंग से संन्यास लेने वाली हैं Kareena Kapoor Khan? बेबो ने खुद बताया अपना रिटायरमेंट प्लान
इस शख्स की होगी बिग बॉस में एंट्री!
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अब बिग बॉस 17 के मेकर्स ने संदीप सिकंद (Sandiip Sikcand) को शो के लिए अप्रोच किया है। यानी अब संदीप बिग बॉस 17 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें, इससे पहले भी संदीप सिकंद बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। ये बात अलग है कि वो कंटेस्टेंट बनकर इस शो में दिखाई नहीं दिए बल्कि पैनल जज के रूप में उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) के दौरान शो में आए पैनल जजों में से एक संदीप भी थे।
Image Credit: Instagram
इंडस्ट्री का जान-मान नाम है संदीप सिकंद
हर साल उनका नाम शो के लिए सामने आता है। लेकिन किसी न किसी कारण से बात बन नहीं पाती और वो शो का हिस्सा बनने से चूक जाते हैं। बता दें, संदीप सिकंद एक पॉपुलर प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्टर हैं। वो ‘कहां हम कहां तुम’ (Kahaan Hum Kahaan Tum), ‘मेहंदी है रचने वाली’ (Mehendi Hai Rachne Waali) और ‘बहुत प्यार करते हैं’ जैसे कई सुपरहिट टीवी शो के निर्माता हैं। इसके अलावा जो एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने ‘केसर’ और ‘कहना है कुछ मुझको’ समेत कई शो में सपोर्टिंग रोल प्ले किए हैं।
किसने दिया एक्स्ट्रा G डालने का आईडिया?
इसके अलावा उन्हें बिग बॉस 14 और 16 में भी देखा गया था। उनसे जुड़ा एक और खास किस्सा है। क्या आपको पता है संदीप ही वो शख्स है जिन्होंने बिग बॉस में एक्स्ट्रा G जोड़ा था। दरअसल, वो बिग बॉस के पहले सीजन में मेकर्स और चैनल के साथ मिलकर काम कर चुके हैं। ऐसे में अगर वो बिग बॉस 17 का हिस्सा होते हैं तो शो वाकई धमाकेदार और इंटरेस्टिंग होने वाला है। इस बार पूरी उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा और संदीप सिकंद बिग बॉस 17 में लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
2 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
23 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines