Bigg Boss 17 Contestant Babu Bhaiya Profile: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ शुरू हो चुका है, जिसमें इस बार 18 कंटेस्टेंट हैं। शो में इस बार कई फेमस यूट्यूबर्स और कंटेट क्रिएटर्स आए हैं, जिनमें से एक हैं उत्तराखंड के ‘बाबू भैया’, असली नाम है अनुराग डोभाल, जो एक मोटोव्लॉगर, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर हैं। शो में उन्होंने बाइक पर एंट्री की। साथ ही एंट्री करते समय उन्होंने शो के होस्ट एक्टर सलमान खान के साथ व्लॉग भी शूट किया। बाबू भैया की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वे बाइक से पूरा इंडिया नाप चुके हैं। उन्होंने अपनी एक Bro Sena भी बनाई हुई है, आइए जानते हैं बाबू भैया के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें…
यह भी पढ़ें: खुल गए Bigg Boss 17 के फैंटेसीलैंड के दरवाजे, इस बार दिखेगा ‘दिल’ और ‘दिमाग’ का ‘दम’
उत्तराखंड में जन्मे, BSC ग्रेजुएट, एल्विश यादव के दोस्त
अनुराग डोभाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म देहरादून में 18 सितंबर 1997 को हुआ। इन दिनों वे मुंबई में रहते हैं। पिता का नाम जगदम्बा प्रसाद डोभाल और मां का नाम अतुल डोभाल है। भाई अनुज और बहन भव्या डोभाल हैं। इनकी गर्लफ्रेंड भी है, जिसका नाम सव्या है और वह नेपाल की मशहूर मोटोव्लॉगर है। अनुराग की स्कूल एजुकेशन देहरादून से हुई। उन्होंने BSC की डिग्री ली हुई है। अनुराग को UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है। प्यार से फैन्स उन्हें ‘बाबू भैया’ कहते हैं। अनुराग ने जनवरी 2018 में मोटोव्लॉगिंग से करियर की शुरुआत की थी। यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम को मिलाकर उनके 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि अनुराग बिग बॉस OTT-2 के विनर एल्विश यादव के खास दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पति ने मुझे बेच दिया..’, Bigg Boss 17 के सेट पर Salman Khan के सवाल का Ankita Lokhande ने क्यों दिया ऐसा जवाब?
किन्नर समाज और गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध
अनुराग को लग्जरी कारों, बाइक्स और टैटू का काफी शौक है। उन्होंने UK07 नामक फाउंडेशन भी बनाया है, जिसके जरिए वे गरीब लोगों की मदद करते हैं। अनुराग किन्नर समाज के लिए भी काम करते हैं। अनुराग के पास अन्य यूट्यूबर्स के मुकाबले अब तक का सबसे बड़ा बाइक कलेक्शन है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ है। अनुराग के पास थार, BMW, हिलैक्स, मस्टैंग और सुपरा जैसी लग्जरी कारें भी हैं। अनुराग अपने यूट्यूब पर नई-नई बाइक्स और ट्रैवल वीडियो शेयर करते हैं। अनुराग ने अपनी पूरी बॉडी पर टैटू बनवाए हुए हैं। बिग बॉस में वे अपना बकरी वाला टैटू फ्लॉन्ट करते दिखे। अनुराग तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने बाइक से पूरा इंडिया नाप दिया। उनकी पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर तक की यात्रा काफी सुर्खियों में रही थी।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
33 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines