खुल गए Bigg Boss 17 के फैंटेसीलैंड के दरवाजे, इस बार दिखेगा 'दिल' और 'दिमाग' का 'दम'

Bigg Boss 17 Inside Photos: इस बार की थीम दिल, दिमाग और दम है, जो यह फैंटेसीलैंड को पूरी तरह से सार्थक करता नजर आने वाला है। इस घर को कला निर्देशक ओमंग कुमार और वनिता गरुड़ ने डिजाइन किया है।

bigg boss 17

image credit: social media

Bigg Boss 17 Inside Photos: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आगाज हो गया है। 17वें सीजन में दिखने वाले इस खास घर से भी पर्दा उठ चुका है। बता दें कि इस बार का घर कई मायनों में खास है। घर को इस बार यूरोप के वास्तुशिल्प से प्रेरित होकर बनाया गया है। इस बार का सीजन हमेशा से ज्यादा मनोरंजक होने वाला है, साथ ही इस बार की थीम दिल, दिमाग और दम है, जो यह फैंटेसीलैंड को पूरी तरह से सार्थक करता नजर आने वाला है। इस घर को कला निर्देशक ओमंग कुमार और वनिता गरुड़ ने डिजाइन किया है। तो चलिए आपको घर की झलक दिखाते हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन

एंट्री गेट

बिग बॉस के मेन गेट से एंट्री करने पर गार्डन एरिया का खूबसूरत नजारा मिलता है, जहां बैठने की अच्छी व्यवस्था है। इस एरिया को अलग-अलग कलाकृतियों से सजाया गया है। जाइरोस्कोप के आकार की एक विशाल आंख पूल के ऊपर लटकी हुई है, जो शो के ब्रह्मांड और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है।

विज्ञापन
Bigg Boss 17

image credit: social media

खूबसूरत और आकर्षक रसोई

विज्ञापन

यह देसी रसोई देखने में बहुत खूबसूरत है जो कि प्रतियोगियों की भूख के साथ-साथ मनोरंजन की भी भूख को शांत करेगी। इस खूबसूरत से किचन एरिया को हरे-भरे पौधों से सजाया गया है, साथ ही बीच में बड़ी सी मेज लगी हुई है, जहां खाना बनाया जाएगा।

Bigg Boss 17

image credit: social media

विज्ञापन

यूरोपीय सड़कों की झलक

कंटेस्टेंट जिस मेन गेट से एंट्री करेंगे, उसे बहुत करीने से सजाया गया है। शीशों से सजा यह एंट्री गेट पूरी तरह से यूरोपीय सड़कों की झलक दिखाता है। यहां विस्तृत पत्थर की नक्काशी, सीढ़ियों, एल्कोव और बालकनियों से सुसज्जित, लिविंग रूम में विक्टोरियन महल के रहस्य और समृद्धि की भावना देखने को मिलती है।

विज्ञापन
Bigg Boss 17

image credit: social media

शानदार नक्काशी

विज्ञापन

बिग बॉस के घर का एक एरिया रोमियो और जुलियट से प्रेरित है। इस घर में आलीशान बाथरूम के अलावा, मेडिटेशन रूम, थेरेपी रूम और आरामदायक सोफे की भी व्यवस्था है। बिग बॉस के घर के दूसरे सेक्शन को लकड़ी से डिजाइन किया गया है, जो किसी थिंकर का चैंबर नजर आता है।

Bigg Boss 17

image credit: social media

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ