Bigg Boss 16: Tina Datta ने Shalin Bhanot के लिए बताई अपनी फीलिंग, Unseen Shot में हुआ खुलासा
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: Tina Datta ने Shalin Bhanot के लिए बताई अपनी फीलिंग, Unseen Shot में हुआ खुलासा
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: Tina Datta ने Shalin Bhanot के लिए बताई अपनी फीलिंग, Unseen Shot में हुआ खुलासा
मुंबई: ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता (Tina Datta) इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में नजर आ रही हैं। एंट्री के बाद से ही वो सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हो रही हैं। अपने स्टाइल, फैशन सेंस, हेयरडूज़, लाइट मेकअप, बोल्ड स्टैंड और क्यूटनेस के अलावा वो अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी लाइम लाइट में हैं।
एक्ट्रेस को शो में उनके को-कंटेस्टेंट शालिन भनोट से जोड़ा जा रहा है और दोनों के रवैये से हर किसी को ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। शालिन को कई मौकों पर टीना (Tina clears her feeling for Shalin) के साथ रोमांटिक अंदाज में पेश आते हुए देखा गया है। वहीं टीना भी उन्हें लेकर कई बार इंसिक्योर होती नजर आई हैं। लेकिन अब एक अनदेखी क्लिप ने इनके को साफ तरीके से दर्शाया है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बिग बॉस के अनदेखा क्लिप से एक हिस्सा साझा किया है, जिसमें ये दोनों निमृत के साथ-साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। टीना ने इस वीडियो में साफ किया है कि उन्हें शालीन के लिए कोई फीलिंग नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तरफ से कुछ भी नहीं है। वहीं शालीन को भी ऐसा ही कहते हुए सुना जा सकता है। यहां देखें वो क्लिप-
Just came through one the unseen undekha shots of #BB16 #TinaDatta clears the air by saying she doesn't love #ShalinBhanot
Here's the video 👇🏻 pic.twitter.com/FK0e7PhKVO
— Preeti Singh (@PreetiSn93) November 1, 2022
बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां परिवार, दोस्तों और मोबाइल फोन से दूर रहना सबसे मुश्किल काम हो सकता है और इसलिए हर किसी को अंदर एक दोस्त की जरूरत होती है, जो एक विश्वासपात्र हो। हालांकि, टीना की तरफ से जो कुछ भी है, उसे देखकर यही लगता है कि वो शालीन के प्रति कुछ ज्यादा ही झुकाव रखती हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: