Vicky Kaushal ने मां के जन्मदिन पर साझा किया क्यूट वीडियो, Katrina Kaif ने भी सासू मां के लिए दी प्रतिक्रिया

Vicky Kaushal ने मां के जन्मदिन पर साझा किया क्यूट वीडियो, Katrina Kaif ने भी सासू मां के लिए दी प्रतिक्रिया

Vicky Kaushal ने मां के जन्मदिन पर साझा किया क्यूट वीडियो, Katrina Kaif ने भी सासू मां के लिए दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अक्सर ही अपनी डे टू डे लाइफ की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन आज उनकी मां वीना कौशल का जन्मदिन है, तो इस खास मौके पर वो अपने फैंस से दूर कैसे रह सकते थे भला। एक्टर ने मां के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए एक प्यारा सा वीडियो (Vicky Kaushal Video) शेयर किया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है।

अभिनेता ने 3 नवंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक मनमोहक वीडियो (Vicky Kaushal mother birthday) साझा किया, जिसमें वो अपनी मां के हाथों से चंपी करवाते देखे जा सकते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि विक्की मम्माज बॉय हैं और उनके साथ एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। यही नहीं खुद कैटरीना भी अपनी सास की लाडली हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर जैसे ही विक्की ने ये प्यारा सा वीडियो ड्रॉप किया, तो कैटरीना भी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाईं।

विज्ञापन

वीडियो को शेयर करते हुए विक्की ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां। आपकी मार और मालिश दोनो में सुख है! मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।” वीडियो ड्रॉप करते ही कैटरीना ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक्ट्रेस ने विक्की की पोस्ट पर एक लाल दिल वाली इमोजी ड्रॉप की।

विज्ञापन

विक्की के पोस्ट पर कैटरीना की प्रतिक्रिया

कैटरीना विक्की और उनके माता-पिता के साथ एक प्यारा बंधन साझा करती हैं। द कपिल शर्मा शो में गेस्ट अपीयरेंस के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि विक्की के माता-पिता उन्हें ‘किटो’ कहते हैं। “शुरुआत में मम्मी जी मुझसे परांठे खाने के लिए बहुत आग्रह करती थीं और चूंकि मैं डाइट पर हूं तो मैं इसे नहीं खा सकती थी इसलिए मैं सिर्फ एक बाइट लेती थी। अब जबकि हमने अपनी शादी को लगभग एक साल पूरा कर लिया है, मम्मी जी अब मेरे लिए शकरकंद बनाती हैं।”

विज्ञापन

विक्की कौशल वर्क फ्रंट

विक्की कौशल अगली बार ‘गोविंदा नाम मेरा’ में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास ‘सैम बहादुर’, सारा अली खान के साथ भी एक फिल्म है जिसका टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ