Bigg Boss 16: डेंगू से ठीक होते ही पूरे फॉर्म में नजर आए सलमान खान, सुंबुल तौकीर की लगाई जमकर क्लास

Bigg Boss 16: डेंगू से ठीक होते ही पूरे फॉर्म में नजर आए सलमान खान, सुंबुल तौकीर की लगाई जमकर क्लास

Bigg Boss 16: डेंगू से ठीक होते ही पूरे फॉर्म में नजर आए सलमान खान, सुंबुल तौकीर की लगाई जमकर क्लास

मुंबई: एक्टर और बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान (Salman Khan back in Bigg Boss 16) अब डेंगू से उबर चुके हैं और शो में वापसी भी कर चुके हैं। दो हफ्तों के अंतराल के बाद अब दबंग खान ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के गेम की ना केवल समीक्षा की है, बल्कि उन्हें फटकार भी लगाई है।

कलर्स के ऑफिशियल चैनल पर मेकर्स ने कुछ प्रोमोज (Bigg Boss 16 New Promo) जारी किए हैं, जिनमें नजर आ रहा है कि भाईजान इन प्रतियोगियों का गेम सुधारने के लिए उन्हें कड़वी दवाई का डोज़ दे रहे हैं। जारी किए गए प्रोमो में वो सबसे ज्यादा दो लोगों से नाराज दिख रहे हैं। पहली हैं सुंबुल तौकीर और दूसरे हैं अंकित गुप्ता।

सलमान घर में विशेष रूप से सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) की अक्षमता से खुश नहीं है। शुक्रावर का वार एपिसोड के लिए साझा किए गए एक प्रोमो वीडियो में, सलमान कमजोर दिखने और घर में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं देने के लिए सुंबुल को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो सुंबुल को याद दिलाते हैं कि उन्होंने घर में प्रवेश करते समय खुद को “मजबूत” कहा था, लेकिन शो में ऐसा बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/CkPp8oHr_7H/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा सलमान उस समय का भी जिक्र करते हैं जब सुंबुल के पिता ने उन्हें शो में सुरक्षित और समझदारी से गेम खेलने के लिए कहकर गए थे। एक्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “सुंबुल, इस घर में आपने क्या किया? यहां से बड़ी बड़ी बातें कर के गईं ‘मैं बड़ी मजबूत हूं।’ आप इस घर के अंदर दिख नहीं रही हो।”

सलमान आगे कहते हैं, “मां बाप की तो बातें सुनती नहीं हो तुम। दिखाउं मैं आपको घर के अंदर आप कैसी नजर आ रही हो?” फिर वह सुंबुल तौकीर को वापस जाने के लिए कहते हैं और उन्हें स्क्रीन से बहुत दूर गेट तक भेजकर रुकने के लिए कहते हैं। सलमान खान कहते हैं, ”वैसे ही…उतनी दूर दिखई देती हो।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ