मुंबई: बिग बॉस 16 में साजिद खान (Sajid Khan in Bigg Boss 16) की एंट्री को लेकर पिछले काफी समय से बहस छिड़ी हुई है। कोई उनके खिलाफ है, तो कोई उनके समर्थन में। एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) जो पहले से ही साजिद खान की वकालत करती आ रही हैं, उन्होंने अब निर्देशक के समर्थन में एक और बयान दिया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Neetu Kapoor ने बहू आलिया भट्ट को पहले करवाचौथ पर यूं दिया आशीर्वाद, देखें
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बार फिर #MeToo के आरोपी साजिद खान को अपना समर्थन देती देखी जा सकती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वो फिर से साजिद खान के सपोर्ट में खड़ी हो गईं। उनका कहना है कि वो साजिद का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन हमेशा सच्चाई के साथ खड़ी रहेंगी।
बिग बॉस 16 के घर में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे साजिद खान पर एक नहीं बल्कि 6 महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसी बीच कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत ने आरोप लगाने वालों को ‘निर्वस्त्र’ बताया है।
राखी सावंत ने सबसे पहले पापा से बात करते हुए कहा, “पूरी दुनिया एक तरफ हो जाए, फिर भी मैं अकेले साजिद खान को सपोर्ट इसलिए करुंगी, क्योंकी अभी तक उनका गुना जो है जो 4 साल से सबित हुआ नहीं है। 4 साल से उनका करियर तबाह हो गया है, कोई फिल्म उन्होनें करी नहीं है। वो डिप्रेशन में थे।” वो फिर गाना शुरू करती हैं, ‘जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो’।
राखी यहीं नहीं रुकतीं। उन्होंने आगे कहा, “खुदा ने मुझे बनाया है। जो बेकसूर है उसका साथ देने के लिए। अगर कोई कसूरवार है कोर्ट उसे कसूरवार ठहराता है तो मैं भी चप्पल लेके खाड़ी हूं फिर।” किसी भी लड़की के साथ ये नहीं होना चाहिए। जिन जिन लड़कों ने दोश लगाया है, आप उनका बैकग्राउंड देखो। ‘निर्वस्त्र’। उनका फोटोशूट देखो।” इसके आगे भी राखी का बयान जारी रहा।
अभी पढ़ें – अपने पहले करवाचौथ पर रेडियंट दिखीं Katrina Kaif, परिवार के साथ यूं मनाया त्योहार
अब ये वीडियो सामने आते ही नेटिजेंस की ओर से भी अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “उनकी बहन अभी भी आपको उनकी किसी भी फिल्म में किसी भी तरह की भूमिका में नहीं लेगी” जबकि एक अन्य ने कहा, “लड़की निवस्त्र है तो आदमी को जो मन में आयेगा करेगा!! वाह, ये लड़की खुद इतनी ड्रामेबाज है! इसलिए साबित हुआ, औरत ही औरत का दुश्मन है…”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines