Neetu Kapoor ने बहू आलिया भट्ट को पहले करवाचौथ पर यूं दिया आशीर्वाद, देखें

Neetu Kapoor ने बहू आलिया भट्ट को पहले करवाचौथ पर यूं दिया आशीर्वाद, देखें

Neetu Kapoor ने बहू आलिया भट्ट को पहले करवाचौथ पर यूं दिया आशीर्वाद, देखें

विज्ञापन

मुंबई: देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) की रौनक देखने को मिल रही है। सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत और पूजा कर रही हैं। वहीं बी-टाउन की हसीनाएं भी इसे धूम-धाम से मना रही हैं। इस साल टिंसेल टाउन में कई एक्ट्रेसेज का ये पहला करवाचौथ है,जिनमें से एक आलिया भट्ट भी हैं।

अभी पढ़ें – Karva Chauth 2022: रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और महीप कपूर समेत इन हसीनाओं ने रखा करवा चौथ, देखें तस्वीरें-वीडियो

विज्ञापन

एक्ट्रेस का ये पहला करवाचौथ है हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से ये कन्फर्म नहीं है कि उन्होंने पति रणबीर कपूर के लिए व्रत रखा है या नहीं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई है और ये इनका पहला करवा चौथ है। शादी के कुछ ही समय में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी।

अब ये जोड़ी जल्द ही माता -पिता बनने जा रही है। इस बीच आलिया की सास यानी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor wishes karwa chauth) ने आलिया के पहले करवाचौथ पर उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।

दिग्गज अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बहू (आलिया भट्ट) और बेटी (रिद्धिमा कपूर) को करवाचौथ के दिन की बधाई और आशीर्वाद दिया। तस्वीर रणबीर और आलिया के शादी की की है, जिसे साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया-“मेरी सुंदरियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं @riddhimakapoorsahniofficial @aliaabhatt #myjaans

विज्ञापन

मां नीतू के इस पोस्ट के बाद बेटी रिद्धिमा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाली इमोजी ड्रॉप की। वहीं आलिया के तरफ से अभी इसपर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन फैंस ने अपना रिएक्शन देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। एक यूजर ने लिखा, “आलिया का पहला करवा चौथ।”

विज्ञापन

नीतू के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें वरुण धवन(Varun Dhawan), कियारा आडवाणी( Kiara Advani) और अनिल कपूर(Anil Kapoor) के साथ ‘जुगजुग जीयो’ में देखा गया था। अब वो सनी कौशल के साथ एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ