मुंबई: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और हर नए अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं। सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में हर साल कुछ पॉपुलर तो कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब को भाग लेते हुए देखा जाता है।
अभी पढ़ें – Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्मों की ये हसीनाएं हिंदी टीवी शोज में भी दिखा चुकी हैं जलवा
अब जैसे ही ये विवादित रियलिटी अपने अगले सीजन की ओर बढ़ रहा है, इसे लेकर हर दिन एक नई खबर आ रही है। इस सीजन में शो का हिस्सा बनने के लिए कई नामों के अटकलें लगाए जा रहे हैं, इन्हीं में से एक है शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम। अफवाहों की माने तो शो के नए सीजन में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra Bigg Boss 16) को देखा जा सकता है।
बिग बॉस 16 में राज कुंद्रा
बिजनेसमैन राज कुंद्रा के बिग बॉस में भाग लेने की अफवाह है। एक सूत्र के अनुसार, राज और शो के निर्माताओं के बीच चर्चा हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खुद कुंद्रा भी वास्तव में बिग बॉस 16 में भाग लेने के बारे में सोच रहे हैं। सूत्र का कहना है कि “उन्हें लगता है कि वास्तविक पक्ष और सच्चाई को देश के सामने दिखाने की जरूरत है”।
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस
बता दें, राज को जुलाई 2021 में अश्लील वीडियो बनाने के संदेह में हिरासत में लिया गया था और सितंबर में उन्हें जमानत दे दी गई थी। उन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम अधिनियम), और भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। वो तब से मीडिया से अपना चेहरा छिपाने के लिए क्रिएटिव मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Brahmastra: ‘महाकाल’ के दर्शन किए बिना ही लौटे रणबीर-आलिया, स्टार्स के खिलाफ हुआ जमकर हंगामा
कुंद्रा ने हाल ही में मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष एक आवेदन में इस मामले से बर्खास्त होने के लिए आवेदन किया था। 20 जुलाई को उनके अटॉर्नी प्रशांत पाटिल ने डिस्चार्ज अर्जी दाखिल की। अर्जी के मुताबिक न तो पुलिस और न ही अभियोजन पक्ष ने यह तय किया है कि कुंद्रा को कथित अपराध से किसी तरह के आर्थिक या अन्य लाभ की जानकारी थी।
गौरतलब हो कि, राज की साली शमिता शेट्टी को भी पिछले साल बिग बॉस 15 में देखा गया था। वो टॉप 5 में रही थीं। राज की पत्नी, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने, साल 2007 में बिग ब्रदर जीता था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines