Brahmastra: 'महाकाल' के दर्शन किए बिना ही लौटे रणबीर-आलिया, स्टार्स के खिलाफ हुआ जमकर हंगामा

New Project - 2022-09-07T094428.093

Brahmastra: बी टाउन के हॉट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को लेकर लाइम लाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में स्टार्स फिल्म के रिलीज से पहले उज्जैन में ‘महाकाल’ (Mahakaal) के दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि भारी विरोध के कारण स्टार्स को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा।

बिना दर्शन लौटे रणबीर-आलिया

दरअसल बीते दिन रणबीर आलिया अपनी फिल्म के रिलीज से ‘महाकाल’ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। हालांकि भारी विरोध के कारण रणबीर-आलिया को बिना महाकाल के दर्शन के ही लौटना पड़ा।मीडिया खबरों के अनुसार सुरक्षा कारणों से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंदिर में दर्शन नहीं कर पाए। मंदिर के बाहर स्टार्स को काले झंडे भी दिखाए। जिसके बाद एक्टर्स को लौटना पड़ा।

इस वजह से हुआ विरोध

दरअसल रणबीर कपूर का एक पुराना बयान इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने कहा था कि, ‘उन्हें बीफ बेहद पसंद है।’ एक्टर के इस बयान को लेकर कई संगठन उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।यही कारण है कि बीती शाम स्टार्स मंदिर में महाकाल के दर्शन नहीं कर पाए।

संध्या आरती में शामिल हुए अयान मुखर्जी

फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने संध्या आरती में हिस्सा लिया। अयान की पूजन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की है। पिक्चर्स शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘आज महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए बहुत खुश और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूँ… सबसे सुंदर दर्शन मिला। ब्रह्मास्त्र पर फिल्म निर्माण की यात्रा को बंद करने और हमारी रिलीज के लिए सभी सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह यात्रा करना चाहता था।’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रणबीर आलिया की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 9 सितंबर को रिलीज (Brahmastra Release Date) होगी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। इस फिल्म में रणबीर आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय और शाहरुख खान भी नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ